भुता में पुलिस पर हमला करने वाले दम्पत्ति गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-04-03 at 14.44.20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा। भुता थाना क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी अनुज पुत्र शिव सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को सूचना मिली कि शेखापुर गांव में दो गुटों में मारपीट हुई है तब देवल बसंतपुर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी इसी दौरान अनुज और उसकी पत्नी अमनदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जांच करने गई पुलिस टीम पर तमंचा लोहे की रॉड लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे चौकी प्रभारी देवल बसंतपुर और एक सिपाही घायल हो गए घटना के बाद चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी इसी के चलते दो अप्रैल को शाम के समय अनुज पुत्र शिव सिंह को शेखपुर चौराहा से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि रात लगभग 10 बजे उसकी पत्नी अमनदीप को घर से गिरफ्तार किया गिरफ्तार दंपति को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights