मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीडीए कर्मियों ने पुरानी पेन्शन बहाली की मांग के लिए दिया ज्ञापन

April 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। उत्तर सरकार के कर्मचारियों में पुरानी पेन्शन की बहाली की मांग अब धीरे-धीरे तेज़ होने लगी है। पुरानी पेन्शन बहाली के सम्बन्ध में आज ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) NMOPS के आव्हान पर पूरे देश एवं प्रदेश में पुरानी पेन्शन बहाली के आन्दोलन के दूसरे चरण में दिनांक 01.04.2025 को समस्त प्रदेश / विभागों के शिक्षक / राज्यकर्मी / निकाय कर्मियों को पुरानी पेन्शन बहाली हेतु सांकेतिक आन्दोलन करने तथा कार्य स्थल पर काला फीता बांधकर NPS व UPS को वापस लेने हेतु संघर्ष करने हेतु सूचित किया गया है। जिसके चलते प्रदेश कार्यकारिणी संगठन द्वारा आज कार्य स्थल पर उक्त NPS व UPS के विरोध में व पुरानी पेन्शन बहाली की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया गया व पूर्ण दिवस काला फीता / पटटी बांधकर कार्य किया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के समस्त कर्मचारियों की तरफ से कर्मचारी संगठन द्वारा जीडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गयी कि NPS व UPS को वापस लिया जाये एवं सांसद /विधायक की भांति प्राधिकरण कर्मचारियों को पुरानी पेन्शन का लाभ दिया जाये एवं ऐसे कर्मचारी जो पूर्व में दैनिक वेतन / वर्कचार्ज पर निरन्तर कार्यरत रहे हैं एवं शासन द्वारा वर्ष 2011 में उनको नियमित किया गया है, उनकी वरिष्ठता दैनिक वेतन / वर्कचार्ज में नियुक्ति दिनांक को ही नियुक्त माने जाने एवं वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने के आदेश प्रदान करने हेतु प्रत्यावेदन जीडीए उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष अग्रसारित करने का कष्ट करें।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन (रजि०) ने यह भी संज्ञानित करना है कि पुरानी पेन्शन लागू करने हेतु (पुरानी पेन्शन बहाली हेतु) प्रदेश के सांसदगण रामप्रसाद चौधरी बस्ती, नीरज मौर्य आंवाला बरेली, मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद, हेमा मालिनी मथुरा, पुष्पेन्द्र सरोज कौशाम्बी, उत्कर्ष वर्मा मधुर खीरी, आर०के० चौधरी मोहन लालगंज, लखनऊ, एड० प्रिया सरोज, मछलीशहर जौनपुर, दरोगा प्रसाद सरोज, लालगंज, आजमगढ़, लालजी वर्मा, अम्बेडकर नगर, नरेश उत्तम पटेल, कानपुर, जय प्रकाश हरदोई, रमेश अवस्थी कानपुर, लक्ष्मीकान्त पप्पु निषाद, सन्त कबीर नगर, देवेश शाक्य, एटा, जितेन्द्र कुमार दोहरे, इटावा, बाबू सिंह कुशवाहर, जैनपुर, द्वारा संस्तुति की गयी है, जिन सभी सांसदों के पत्र की प्रति भी ज्ञापन के साथ संलग्न की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights