आवास विकास ने निगम के द्वारा बनाए जा रहे कूड़ा कलैक्शन सेन्टर को किया ध्वस्त

WhatsApp Image 2025-04-02 at 19.05.16
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की वसुंधरा योजना गाजियाबाद के सेक्टर 8 में 45 मीटर मुख्य सड़क के किनारे गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा कूड़ा कलैक्शन सेन्टर का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन यह कूड़ा कलैक्शन मंगलवार को आवास विकास के महाबली बुलडोजर की चपेट में आकर के पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। यह कूड़ा कलैक्शन सेन्टर आवास परिषद की अवैध निर्माण के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के चलते टीम गाजियाबाद को ध्वस्त करना पड़ा है।ध्वस्तीकरण के इस मसले पर अधिक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि गाजियाबाद की वसुंधरा योजना में सबसे कीमती सेक्टर- 8 है, जिस सेक्टर की 45 मीटर मुख्य सड़क के किनारे अचानक ही विगत नवरात्र व ईद की छुट्टियों में मनमाने तरीके से गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा एक बड़े कूड़ा कलैक्शन सेन्टर का निर्माण शुरू कर दिया गया था। परिषद की टीम गाजियाबाद के फील्ड स्टाफ के द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के इस निर्माण को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया, परंतु नगर निगम की टीम के द्वारा अवैध निर्माण निरंतर जारी रखा गया। अधिक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि इस स्थल पर बिना किसी सहमति के कूड़ा कलैक्शन सेन्टर का निर्माण करना उचित नहीं है। क्योंकि इस जमीन पर नगर निगम का कूड़ा घर बन जाने से सेक्टर- 8 की अत्यंत ही मूल्यवान जमीन की विक्रयशीलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अंदेशा था, इसलिए आज तड़के ही टीम CD-1 के द्वारा भारी विरोध के बावजूद उक्त अवैद्य कूड़ा घर के निर्माण को पूर्णतया ध्वस्त करा दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights