शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मिलन यादव स्कूल टॉपर

WhatsApp Image 2025-04-02 at 19.01.33
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स का आज सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अपने कक्षा/वर्ग में स्थान प्राप्त भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री लालाराम वर्मा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। विद्यालय के कक्षा पंचम के छात्र मिलन यादव विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने। वहीं कक्षा पंचम ‘क ‘ख’ ‘ग’ तीनों वर्गों से क़मश: शिवानी, पार्थ पाल एवं मिलन यादव प्रथम स्थान पर, उन्नति पाठक, आराध्या राठौर एवं रिहांश साहू द्वितीय स्थान पर, अमन, रुद्रांश तोमर एवं काव्या तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा चतुर्थ के तीनों वर्गों में परी, आयुष कुमार एवं कुनाल प्रथम स्थान पर, सुशांत, आराध्या एवं रमन यादव द्वितीय स्थान पर, अभव्या गौर, युवराज एवं आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय के तीनों वर्गों में सौम्या, अनिका एवं दिव्या ने प्रथम स्थान, राज मिश्रा, अंशिका राजपूत एवं सृष्टि मिश्रा ने द्वितीय स्थान, माधव सिंह, आरोही मिश्रा एवं दृष्टि थापा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा द्वितीय के दोनों वर्गो में क्रमशः तनवी व सारांश प्रथम स्थान पर, परी सोलंकी व लक्ष्य द्वितीय स्थान पर एवं वेदांश साहू व आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम के दोनों वर्गों में दर्श कश्यप व राभ्या शर्मा प्रथम स्थान पर, यशिका बघेल व संदीप द्वितीय स्थान पर, मानव वर्मा व शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रभात (यूकेजी) में चिरुष मोर प्रथम स्थान पर, संदीप द्वितीय स्थान पर एवं श्रेयांश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा उदय (एलकेजी) के दोनों वर्गों में सार्थक यादव व ऋषभ कश्यप प्रथम स्थान पर, अर्नव श्रीवास्तव व हर्षित द्वितीय स्थान पर तथा अंगद सक्सेना व कार्तिक अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा अरुण (एनसी) में समर्थ शुक्ला प्रथम स्थान पर, दिव्या माथुर द्वितीय स्थान पर तथा नव्या माथुर तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृति ज्ञान परीक्षा कक्षा तृतीय, चतुर्थ व पंचम में आयोजित हुई, जिसमें कक्षा पंचम के मिलन यादव प्रथम शिवानी द्वितीय एवं अर्पित पाल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चतुर्थ के युवराज प्रथम, कुणाल द्वितीय एवं आराध्या यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा तृतीय में अदिति प्रथम, आस्था यादव द्वितीय एवं सृष्टि यादव तृतीय स्थान पर रहे। वही सत्र 2023-24 के विद्यालय के मेधावी छात्र दिवाकर पाल, सिद्धार्थ पटेल, वरुण सिंह एवं श्रद्धा पांडे को भी पुरस्कृत किया गया। सत्र 2024-25 में हुई बस्ता प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर भैया बहिनों के चेहरों पर खुशी दिखी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष जी ने अध्यक्ष श्री अमृतपाल सिंह जी ने सभी भैया बहिनों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सभी भैया बहिन पूरी मेहनत से पढ़ते हैं। लेकिन यदि परीक्षा में हमने उच्च स्थान प्राप्त नहीं किया है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई कमी रह गई है तो उसे और अधिक मेहनत कर भविष्य में सुधार करेंगे। क्योंकि “निरंतर प्रयास ही सफलता का आधार है।” कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री कौशल किशोर पाठक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री नवनीत प्रताप सिंह, नवागत प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में विद्यालय के आचार्य श्री भोलेनाथ पाठक, लालाराम वर्मा, सुबोध मिश्रा, राकेश मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, अविलेश यादव, नरेश पाल सिंह, जयप्रकाश, राजकुमार गोला, देवेन्द्र सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, पूनम, प्रियंका, ज्योत्सना सिंह, कंचन गुप्ता, अंचल पाठक, आयुषी, रिया राजपूत, सुमन शर्मा आदि का योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights