राजनीति विज्ञान विभाग में भाषण और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, सम्भव कुमार बने प्रथम विजेता

WhatsApp Image 2025-04-02 at 17.53.33
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान परिषद के द्वारा “लोकतन्त्र में वंशवाद: समस्या और समाधान ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम ए अंतिम सेमेस्टर के छात्र सम्भव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय आन्दोलन एवं भारतीय संविधान पर क्विज़ प्रतियोगिता भी कराई गई इसमें भी सम्भव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान निखिल सिंह चौहान को मिला। तीसरे स्थान पर इशराक अहमद खान रहे। जबकि क्विज़ में दूसरा स्थान लता यादव को मिला। तीसरे स्थान पर पवन कुमार रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ संजय कुमार एवं डॉ गौरव कुमार सिंह ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राजतंत्र योग्यता को उपेक्षित कर जिस वंशवाद पर टिका था और जिसके कारण राजतंत्र का पतन हुआ किन्तु दुर्भाग्य से वही बुराई आज भी लोकतन्त्र में बनी हुई है। राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि परिवारवादी राजनीति से भ्रष्टाचार और अपराध का संरक्षण होता है।
प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा ने कहा कि वंशवाद के कारण युवा पीढ़ी की योग्यता का राजनीति में सदपयोग नहीं हो पा रहा है। शासक के प्रति जनता का भावनात्मक लगाव ही इसका सबसे बड़ा कारण है। राजनीति विज्ञान परिषद की अध्यक्ष अभिलाषा यादव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ रवींद्र यादव, डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ राशेदा खातून, डॉ जुनैद आलम, गौसिया, अनन्त दिवाकर, रोशनी, प्रियांशी, तमन्ना, समीक्षा, महिमा भारती आदि उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights