मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ

April 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, राज कुमार गुप्ता विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्जन कर किया। सत्र 2024-25 में शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा पी.जी. से कक्षा—9 और 11 तक के विद्यार्थियों, एवं विद्यालय द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । कक्षा पी.जी. से कृष्णा , एन.सी से सान्या , के.जी. से अहान सिंह कक्षा 1 से मोहम्मद अहान, कक्षा 2- मानवी, कक्षा 3 से अदित्री सक्सेना , कक्षा 4 से सिद्धार्थ चौधरी , कक्षा 5 से देवांश यादव , कक्षा 6- से ख़ुशी यादव, कक्षा 7- से आरोही पाल, कक्षा 8- से योग्यता वार्ष्णेय , कक्षा 9- से मनु उपाध्याय कक्षा 11 से विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) से अंजली , विज्ञान वर्ग (गणित)से तन्मय मौर्य कला वर्ग से वंशिका चौहान वाणिज्य वर्ग से अनन्या गुप्ता ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थिति पाने वाली कक्षा-7 की छात्रा आरोही पाल, कक्षा -8 की छात्रा योग्यता वार्ष्णेय को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया | विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय एवं विद्यालय डायेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं राज कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे स्कूल का उद्देश्य न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता प्राप्त करना है, बल्कि हमारे विद्यार्थियों को जीवन के लिए तैयार करना भी है हमारे शिक्षकों ने सभी अभिभावकों के सहयोग से इस दिशा में कठिन परिश्रम किया है, और आज हम उनके प्रयासों का परिणाम देख रहे हैं | विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय ने उन सभी विद्यार्थियों को बधाई दी जिन्होंने अपनी कक्षा एवं प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त किया है और कहा जो विद्यार्थी किसी कारणवश पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाये हैं उन सभी विद्यार्थियों को भी लगातार परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया । प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए कहा कि आपकी उपलब्धियां, बौद्धिक जिज्ञासा और सीखने के प्रति आपके जुनून का परिणाम आज हम सभी लोग यहाँ देख रहे हैं ये गुण आपको न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता की और ले जायेंगे, बल्कि आपके भविष्य के प्रयासों में भी आपकी सहायता करेंगे | शिक्षा से ही उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए विद्यालय द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है तथा भविष्य में भी किया जायेगा । इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक गजेन्द्र सिंह, अमित माहेश्वरी तथा समस्त विद्यालय परिवार एवं समस्त अभिभावकगण उपस्थित रहे |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights