मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नेकपुर वार्ड में मिलेगी 24 घंटे जलापूर्ति, जून 2026 तक होगा कार्य पूर्ण

April 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू।। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जल जीवन मिशन ग्रामीण व नगरीय के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन ग्रामीण के अधिकारियों से कहा कि जो कार्य हो गए हैं उसको हैंडओवर की प्रक्रिया प्रारंभ करें। जल जीवन मिशन नगरीय अंतर्गत नेकपुर वार्डं 24 घंटे जलापूर्ति के लिए वार्ड को शासन स्तर से चिन्हित किया गया है, जिस पर कार्य प्रकियाधीन है तथा यह कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने रोड रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण करने व हर घर जल के कार्यों के प्रमाणीकरण करने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जनपद के 1444 आवासीय ग्राम में से 759 ग्रामों में जलापूर्ति की जा रही है। 685 ग्रामों के लिए कार्य प्रकियाधीन है। उन्होंने बताया कि 857 ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं जिनमें से 288 पूर्ण हो गए हैं शेष 569 पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इन ओवरहेड टैंक में से 29 जो की पूर्व में बनाए गए थे वह बिजली से संचालित होंगे तथा 828 सोलर पंप व बिजली से संचालित होंगे। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय शाहजहांपुर डिवीजन कपिल सिंह ने बताया कि जनपद में 07 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिसमें सहसवान, कछला, इस्लामनगर, दातागंज, बदायूं, उझानी व बदायूं शहर का नेकपुर वार्ड है। उन्होंने बताया कि सहसवान व कछला में अप्रैल 2025, इस्लामनगर में मई 2025, दातागंज में जुलाई 2025, बदायूं में जुलाई 2025, उझानी में मार्च 2026 तथा नेकपुर में जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया इनमें से नेकपुर वार्ड शासन द्वारा चिन्हित किया गया है जहां 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कार्य प्रकियाधीन है तथा शासन स्तर से टाटा कंसलटेंसी सर्विस को नामित भी कर दिया गया है। प्रत्येक 07 परियोजनाओं पर ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पाइप सप्लाई आदि कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्रा के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर गुरु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights