मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लक्ष्मी नगर में स्कूल , मंदिर के पास से शराब दुकान हटाने की मांग

April 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने से स्थानीय निवासियों में गुस्सा भड़क उठा है। कॉलोनी वासियों ने इसे नियमों का उल्लंघन करार देते हुए दुकान को तत्काल दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। इस मुद्दे पर लक्ष्मी नगर विकास समिति ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के पास दुकान खोले जाने को गलत ठहराया गया है। लोगों का कहना है कि यह दुकान कॉलोनी के माहौल को खराब करेगी और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। लक्ष्मी नगर कॉलोनी एक आवासीय क्षेत्र है, जिसमें लगभग 165 मकान हैं। इस कॉलोनी के आसपास 50 से 100 मीटर की दूरी पर सैक्रेट हार्ट स्कूल और तीन मंदिर मौजूद हैं। एक अप्रैल 2025 को सुबह करीब 11 बजे कॉलोनी के सामने आम के बाग के पास खाली दुकानों में अंग्रेजी शराब की दुकान का बोर्ड नजर आया। बोर्ड पर “कम्पोजिट दुकान (संजय नगर नं. 40350)” लिखा था, जिसका लाइसेंसधारी पीयुष जायसवाल और आबंटन संख्या 23/CS अंकित थी। दुकान खुलने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और नारी शक्ति ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने दुकानदार से लाइसेंस दिखाने को कहा और सवाल उठाया कि स्कूल और मंदिरों के इतने करीब यह दुकान कैसे खोली जा सकती है। दुकानदार के पास कोई ठोस जवाब नहीं था, जिसके बाद विरोध और बढ़ गया। निवासियों का तर्क है कि नियमों के मुताबिक शराब की दुकान किसी धार्मिक स्थल या शिक्षण संस्थान के नजदीक नहीं खोली जानी चाहिए। इस दुकान के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों की मानसिक स्थिति प्रभावित होगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। कॉलोनी में स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग और महिला शिक्षिकाओं का नियमित आवागमन होता है, जिसके कारण यह दुकान असुरक्षा की भावना पैदा कर सकती है। लक्ष्मी नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी से अपील की है कि सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस दुकान को कहीं और स्थानांतरित किया जाए। लोगों का कहना है कि यह कदम सामुदायिक हित में जरूरी है। अब सबकी नजर जिलाधिकारी के निर्णय पर टिकी है। रामकृष्ण गिरी, प्रेमराज वर्मा, राकेश चंद्र शर्मा , दीपक शंखधार, जगदीश शरण राठौर , अमित उपाध्याय, राजेश जायसवाल , मुकेश कुमार, सुनील आदि अभिषेक गुप्ता, वीरेंद्र पटेल उर्फ बबलू मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights