मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश स्तरीय स्कूल चलो एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज़

April 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम मेें प्रदेश स्तरीय स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपद बदायूँ की ईशिका सक्सेना सहित अन्य लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान योजना के पांच-पांच लाख रुपए ऋण के चेक दिए। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए टैबलेट बांटे। अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2554 नई एंबुलेंस के फ्लैग ऑफ कर रवाना भी किया। उन्होंने जनपद बरेली की 932 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। वहीं जनपद बदायूँ में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में दिखाया गया, जिसे अधिकारियों, शिक्षकों, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं आदि ने देखा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना की प्रस्तुति भी दी गई। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य नये छात्रों का नामांकन, ड्रापआउट बच्चों की स्कूल वापसी एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है इसलिए सभी लोगो से अपील है कि 06-14 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराये, जिससे सभी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड सके, कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाये। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को परस्पर विभागीय समन्वय के साथ सफल बनाने के लिए कहा। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि स्कूल चलों अभियान के अन्तर्गत अध्यापकों एवं बच्चों के मध्य जागरूकता बढाने के लिए रैलियों, नुक्कड नाटकों एवं चौपाल का आयोजन किया जाये। जिससे कि सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन हो सके। समस्त शिक्षकों से आह्वान किया गया कि विभागीय योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए सभी पात्र बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में प्रातः 09 बजे स्कूली बच्चों के द्वारा गॉव-गॉव गली-गली रैली निकाल कर अभिभावकों को बच्चों के प्रवेश हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रेमसुख गंगवार खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, प्रशान्त सिंह, ज्योति प्रकाश तिवारी, मनोज राम, संजीव शर्मा अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सुदेश चन्द्र, सरवर अली,पंकज शर्मा, कामेन्द्र शर्मा व तमाम स्कूली बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights