मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा सांसद आदित्य यादव ने नवरात्र में नगला देवी मंदिर में माथा टेका,पूजा अर्चना की

April 1, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने आज प्रसिद्ध काली माता के नगला मंदिर में माथा टेक कर पूजा अर्चना की और कन्याओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने लोकसभा में आज पेश हुए बकफ संशोधन बिल पर बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि वह वकफ़ संशोधन बिल का विरोध करेगी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा में मौजूद रहा। पूरी तरह से विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बिल मुस्लिम समाज को पीछे धकेलना का प्रयास है ।उनकी वो जमीनें उनके परिवारों ने उनके लोगो ने अपने धर्म अपने गुरुओं के आस्था में आने वाली पीढ़ी के लिए उनकी समृद्धि के लिए दी थी उस उद्देश्य को खत्म करने का प्रयास सरकार कर रही है उन्होंने कहा आने वाले समय में समाजवादी पार्टी इसका विरोध संसद से लेकर सड़क तक करेगी। वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार नैनीताल उधम सिंह नगर के नाम चेंज करने पर बोलते हुए कहा कि नाम चेंज करना एक बहुत गलत प्रथा है। सरकार इसलिए बनाई जाती है की सत्ता में लाई जाती कि वह अपने नागरिक की सेवा कर सके उनका विकास कर सके न कि नाम बदलने की राजनीति कर सके अगर उनको करना ही है तो उत्तराखंड को विकास के रास्ते पर ले जाएं टूरिज्म वहां कैसे बढ़ सके वहां के लोगों को जिन्हें रोजगार के सीमित अवसर है वह कैसे रोजगार बड़ा जाएं वहां के लोगों के कैसे रोजगार की स्रोत बढ़ाई जाए ताकि उन लोगों को रोजगार मिल सके इस पर चिंतन करना चाहिए ना कि नाम बदलने की राजनीति पर हम जाए । इस मौके पर ओमवीर सिंह, केoपीo राठौर, भानु प्रकाश भानु, अनिल गोस्वामी, सिद्धार्थ सिंह, जबर सिंह, सोमेन्द्र यादव सहित प्रमुख लोग साथ रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights