ईद की नमाज खानकाहे नियाजिया, बरेली में अदा की गई

WhatsApp Image 2025-03-31 at 13.29.00
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली: खानकाहे नियाजिया, बरेली में आज ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मुबारक मौके पर बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने शिरकत की और मिल्लत व मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस खास मौके पर सज्जादानशीन ने नमाज की इमामत की। नमाज अदा करने के बाद उन्होंने तमाम नमाज़ियों को ईद की मुबारकबाद दी और इस दिन की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ईद सिर्फ खुशी का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम भी देती है। उन्होंने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने के बाद यह दिन अल्लाह की तरफ से एक इनाम की तरह आता है, जिसमें हमें गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों का ख्याल रखना चाहिए।

खानकाहे नियाजिया में ईद के इस मुबारक मौके पर बड़ी रौनक देखने को मिली। नमाज़ 9:30 पे अदा की गई। सभी ने जमात में खड़े होकर खुदा के सामने सजदा किया और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए अमन-ओ-शांति की दुआएं कीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मोहब्बत, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। खानकाह में सिवाइयाँ का एहतमाम किया गया और सभी ने मिलकर इस खुशी के मौके को साझा किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights