मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गोली लगी महिला ने रेप का मेडिकल कराने के लिए काटा हंगामा, दौड़ती नजर आई पुलिस

March 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने नजर आया है। एक महिला को कार में रेप करने के बाद गोली मारी गई घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं लेकिन महिला का आरोप है जिला अस्पताल में उसे इलाज ठीक से नहीं मिल रहा है और मेरे साथ हुए रेप का मेडिकल भी नहीं करा रही पुलिस। पीड़िता इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है उसका आरोप है कि शनिवार की शाम को कोविड हॉस्पिटल के पास मेडिकल से दवा लेने गई थी कोविड अस्पताल के पास से कुछ लोग उसे जबरन कार में डाल कर ले गए महिला का कहना है कार में पांच लोग थे तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गोली मार दी। उसने बताया गाड़ी में पार्थ गौतम नाम के युवक का फोन आया बोले काम हो गया। कार में बैठे व्यक्ति ने बताया काम हो गया। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से न तो उसका रेप टेस्ट हुआ और न ही शरीर में फंसी गोली निकाली गई। परेशान होकर महिला इमरजेंसी वार्ड से बाहर आ गई और हंगामा करने लगी। उसने कहा कि इस तरह मेरी जान जा सकती है। तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस बलों के हाथ पैर फूल गए उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को जानकारी दी तुरंत थाना कोतवाली से फोर्स पहुंच गया महिला को समझाया दुबारा से इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा दिया। रविवार का दिन होने के कारण अस्पताल में कोई सर्जन मौजूद नहीं था। यह जिला अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। रेप जैसे संगीन मामले में भी कई घंटों तक मेडिकल टेस्ट नहीं किया गया। दोपहर 12 बज गए थे महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकल बाहर आ गई। बोली मेरे साथ तीन लोगों ने रेप किया है तो पुलिस मेडिकल क्यों नहीं कर रही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने महिला को आधे घंटे में मेडिकल टेस्ट कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला वार्ड में वापस चली गई। पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights