मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं की लापता चर्चित डांसर की हत्या, 40 दिन बाद शव मिला,प्रधान पति ने की हत्या

March 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। गत सवा महीने से गायब बदायूं शहर के एक मौहल्ले में रह रही एक डांसर का शव रविवार को उझानी क्षेत्र के एक खेत में गड़ा मिला। सिविल लाइन और उझानी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर डांसर के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
दातागंज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर की रहने वाली और बदायूं शहर के मौहल्ला गाला पट्टी में प्रधानपति रिजवान के साथ रहती थी। डांसर मुस्कान गत 19 फरवरी को अचानक लापता हो गई। मुस्कान के गायब होने के बाद उसके परिजन उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुरभोगी के प्रधानपति रिजवान पर लगातार आरोप लगा रहे थे मगर पुलिस प्रधानपति से ज्यादा पूछताछ नही कर पा रही थी। पुलिस ने शुरुआत में हर केस की तरह इस मामले में भी लापरवाही बरती,रिपोर्ट दर्ज नही की,आरोपी को पकड़ा नही। इस मामले में मुस्कान के परिजन एसएसपी समेत उच्चाधिकारियों से मिले और उन्हें पूरा मामला बताया इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रिजवान को एक बार फिर हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से।पूछताछ की तब रिजवान ने मुस्कान की हत्या का राज और कहां दफन किया सब कुछ पुलिस के सामने उगल दिया। पुलिस ने मुस्कान की हत्या में सहयोग देने वाले उझानी के गांव रनऊ निवासी रामौतार और हलवाई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रविवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों कोकोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम बसौमा- रनऊ के जंगल पहुंची और फिर रवेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति के खेत की मेड़ खुदवा कर उसमें दफन की गई मुस्कान के शव को बरामद कर लिया। सिविल लाइन पुलिस शव को अपने साथ ले गई जहां वह शव का पीएम कराएंगी। मुस्कान की मौत से उसके मासूम बेटे शोएब और परिजनों में चीत्कार मच गई है। दातागंज के गांव हासिमपुर की रहने वाली मुस्कान पेशे से डांसर थी और कार्यक्रमों के दौरान उसके संबंध उझानी के गांव अल्लापुर भोगी निवासी प्रधान पति रिजवान नामक व्यक्ति से हो गए रिजवान ने मुस्कान से प्यार की पींगे बढ़ाई और फिर उसके साथ शादी कर ली जिससे दोनों को एक 3 वर्षीय शोएब नामक एक बेटा भी हुआ। बताते हैं कि पिछले कुछ समय से मुस्कान और रिजवान के बीच अनबन चल रही थी जिस पर परिजनों ने हस्तक्षेप कर दोनों में सुलह करा दी जिस पर मुस्कान और रिजवान मौहल्ला गालापट्टी में रहने लेगे गत 19 फरवरी को मुस्कान अचानक लापता हो गई। मुस्कान के परिजन प्रधान पति रिजवान पर लगातार मुस्कान को गायब करने का आरोप लगा रहे थे लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने नजरअंदाज कर रही थी। जब पूरा मामला खुला तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिजवान के अलावा रामौतार और हलवाई ने मुस्कान के शव को अपने बटाईदार के खेत में दफन कर दिया था । इस खबर के खुलासे को थाना सिविल लाइन प्रभारी मनोज कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उझानी नीरज मलिक मय फोर्स के मौजूद रहे घटना पर पहुंची फॉरेन्सिक एक्सपर्ट टीम के प्रभारी संजय यादव ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर घटना स्थल की फॉरेन्सिक जाँच की । खबर लिखे जाने तक पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को अपने हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन ले गए वहीं म्रतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights