मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम ने जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष,आंवला अध्यक्ष का किया स्वागत

March 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा , महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना , आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का संगठन द्वारा पगड़ी,पटका पहनकर,भगवान रामलाला का चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी ने सभी कार्यकर्ता और व्यापारियों को एक दूसरे के व्यापार को कैसे बढ़ाएं इसकी जानकारी दी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश मोहन गुप्ता, रोटेरियन रोहित जिंदल,वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, एशियन कॉलेज के ओनर नंद किशोर श्रीवास्तव,किसान नेता एम एल मिश्रा का भी बरेली गौरव के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने की। संचालन महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी ने की। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने एक स्वर में कहा कि हम व्यापारियों के साथ हैं,किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं महामंत्री संदीप अग्रवाल ने एक स्वर में कहा कि जीएसटी के छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला और महामंत्री दीपक द्विवेदी ने एक स्वर में कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए अन्यथा छोटे व्यापारियों का व्यापार धीरे धीरे समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र रस्तोगी,अजय अग्रवाल,रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, संदीप अग्रवाल ,मिंटू , दीपक द्विवेदी, प्रभजोत सिंह, विष्णु शुक्ला, अनिल राजपूत, अतुल गंगवार,सतेंद्र पटेल,प्रमोद रघुवंशी,सतीश गुप्ता,सोनू मौर्य आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights