एबीवीपी ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का फूंका पुतला
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर मंत्री आनंद के नेतृत्व में अभाविप बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने बरेली कॉलेज से नारेबाजी करते हुए चौकी चौराहा पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन ने पुतला फूंकने से रोका. इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जबरन फूंका और माफी मांगने की मांग की .अभाविप ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सपा का सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चौकी चौराहा पुलिस प्रशासन को चकमा देकर पुतला फूंका। महानगर मंत्री आनंद कठेरिया का कहना है कि सपा सांसद ने महापुरुष राणा सांगा को लेकर गलत बयान दिया है, राणा सांगा हमारे महापुरुष है उनके खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपा सांसद को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, राणा सांगा ने हमारे लिए अपने शरीर घाव खाए है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन पूरे देश से माफी मांगे और अगर माफी नहीं मांगते है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा।

विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन राणा सांगा के खिलाफ बयान बाजी करना देश के प्रति गलत अवधारणा है सपा सांसद रामजीलाल सुमन को राज्यसभा सदन से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए ऐसे राज्यसभा सांसद को प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग करती है रामजीलाल सुमन पूरे देश से माफी मांगे। इस अवसर पर बरेली विभाग की विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव जी महानगर मंत्री आनंद कठेरिया श्रेयांश बाजपेई अमन सिंह तोमर रवि प्रताप सिंह पुष्पेंद्र कठेरिया आयुष शर्मा सौरभ कुणाल मिश्रा हर्ष अग्रवाल काव्य गंगवार खुशी ठाकुर दीपांशु चौधरी दिवाकर पटेल लकी शर्मा प्रियंका सागर नितिन वाल्मीकि प्रिंस यादव रूही सौरभ उदय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































