मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिल्सी विधायक ने किया बाढ़ खण्ड की परियोजनाओं का शुभारंभ

March 28, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने शुक्रवार को बाढ़ खंड की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बिल्सी व सहसवान के संवेदनशील स्थलों एवं गठित दो नग बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। विधायक द्वारा बाढ़ खण्ड बदायूँ के अधिकारियों को बाढ़ से पूर्व एवं समय से परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, जिससे बाढ के समय स्थानीय ग्रामवासियों को किसी भी विषम परिस्थतियों का सामना न करना पड़े, साथ ही तटबंध की संवेदनशील रीचों में भी बाढ के लिए सतत् निगरानी हेतु भी निर्देशित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड उमेश चंद्र ने बताया कि विधायक बिल्सी द्वारा जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है उनमें एक परियोजना नदी के बायें किनारे पर स्थित गंगा महावा जंक्शन के नजदीक ग्राम समूह नगला कोतल, पालपुर, बक्सर खालसा एवं बटरूईया की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधक कार्य की परियोजना एवं जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित चन्दनपुर हुसैनपुर तटबंध के किमी० 3.650 पर स्थित क्षतिग्रस्त स्टड को टी -हेडेड स्पर में पुनर्स्थापित करने के कार्य की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के 18 ग्रामों की लगभग 29529 आबादी एवं 1240.23 हेक्टेयर भूमि को प्रत्येक वर्ष बाढ से सुरक्षा प्रदान होगी। इस अवसर उपजिलाधिकारी सहसवान, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, बाढ खण्ड, बदायूँ के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, कर्मचारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights