ग्राम प्रधानों से रिकवरी का आदेश अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने जताया विरोध बताया गलत

WhatsApp Image 2025-03-26 at 16.50.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा बरेली जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें ब्लॉक नवाबगंज में लोकपाल मनरेगा के द्वारा की गई शिकायत की जांच में सीआईवी बोर्ड पर एवं महिला श्रमिकों एवं वृक्षारोपण कार्यों पर रिकवरी निकाली गई जो उचित नहीं है मौके पर सीआईवी बोर्ड लगा है जिसके फोटोग्राफ पंचायत की फाइलों में संलग्न है।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुदेश पाण्डेय का कहना है कि जिन कार्यों पर सीआईवी बोर्ड नहीं लगा है उसका कोई भी भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा नहीं किया गया है जबकि मनरेगा योजना में रिकवरी का प्रावधान तब होता है जब किसी भी सामग्री को मौके पर कार्यों में ना लगाया गया हो और उसका भुगतान कर दिया गया हो सीआईवी बोर्ड पर 4 गुना रिकवरी निकाली गई जबकि सीआईवी बोर्ड मौके पर लगा नहीं पाया गया और ना ही उसका कोई भुगतान किया गया सीआईवी बोर्ड के रुपए गवन करने का आरोप पूरी तरह से गलत है। सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत कार्य मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत में उद्यान विभाग से पंजीकृत नर्सरी से पौधों का खरीद किया गया जिसके भुगतान फर्म के खाते में मनरेगा योजना से किया गया जबकि जिन पौधों का भुगतान व्यक्तिगत नर्सरी से किया गया जो सरकारी नर्सरी पर उपलब्ध नहीं थी जिसके फलस्वरूप छायादार व फ़लदार वृक्ष सरकारी नर्सरी पर उपलब्ध न होने के कारण व्यक्तिगत नर्सरी से खरीदे गए इन पौधों को लगाने की मजदूरी मनरेगा श्रमिकों के खाते में सीधे जाती है लोकपाल द्वारा सामग्री भुगतान पर पूर्ण रिकवरी निकाली गई जो उचित नहीं है ग्राम पंचायत में सत्र 2021-22 में मनरेगा योजना के अंतर्गत कुछ पक्के कार्य कराए गए जिनकी आईडी ब्लॉक द्वारा बनाई गई इन कार्यों का प्राकलन तकनीकी सहायक के बनाने के पश्चात कार्यों की तकनीकी वित्तीय स्वीकृति बीडीओ द्वारा की गई है जो कार्य ग्राम प्रधान द्वारा पूर्ण कराए गए उनका भुगतान प्रथम डोगल ब्लॉक द्वारा मनरेगा अकाउंटेंट के द्वारा लगाया है द्वितीय डोंगल उसके उपरांत तृतीय डोगल सक्षम अधिकारी बीडीओ द्वारा लगाया गया इसमें पूर्ण रिकवरी निकाली गई है जो पूरी तरह से गलत है अखिल भारतीय प्रधान संगठन इसका विरोध करता है और जिलाधिकारी से उचित जांच कर न्याय की प्रतीक्षा करता है। ज्ञापन देने वाले ग्राम प्रधान में हेतराम सागर , हरीश कुमार , जमुना देवी, बी एल भास्कर, श्यामा चरन आदि मौजूद थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights