बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 3 किलो 335 ग्राम अफीम बरामद हुई हैं। थाना फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सरकड़ा मोड के पास से अभियुक्तगण हंसराज पुत्र श्रीराम जिससे 1 किलो 120 ग्राम अफीम विकास पुत्र कल्लू श्रीवास्तव जिससे 1 किलो 171 ग्राम अफीम, मंजू देवी पत्नी हंसराज जिससे 1 किलो 044 ग्राम अवैध अफीम कुल 3 किलो 335 ग्राम अफीम सहित निवासीगण ग्राम बिहारीपुर थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बरामद अफीम को झारखण्ड राज्य से बेचने हेतु लेकर आना बताया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना फरीदपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्तराष्ट्रीय बाजार में बरामद अवैध अफीम की कीमत करीब 50 लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक वीरेन्द्र , उनि लोकेश तोमर , उनि शुभम सिंह , हेकां गौरव विश्नोई , कांस्टेबल नृपेन्द्र, महिला कांस्टेबल शिवानी मौजूद थी