मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में भाजपा मनाएगी योगी सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव

March 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव 24 मार्च से 14 अप्रैल तक मनाएगी भाजपा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां के साथ जनसंवाद करेगी। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 25 मार्च को जिला स्तरीय प्रेसवार्ता का आयोजन करके उत्सव अभियान का शुभारंभ होगा। 27 मार्च को विधानसभा स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 25, 26, 27 मार्च को जिला स्तरीय लाभार्थी मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वन डिस्ट्रिक्ट- वन प्रोडक्ट स्टॉल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी। 28, 29, 30 मार्च को घर-घर संपर्क अभियान का प्रथम चरण चलाया जाएगा। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 6, 7, 8, 9 अप्रैल को घर-घर संपर्क अभियान का द्वितीय चरण चलाया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विधानसभा स्तर पर बड़ी-बड़ी गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा द्वारा जनपद स्तरीय बाइक रैली निकाली जाएगी। जिला स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थी महिलाओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर महिला चौपाल लगाई जाएगी। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छता कार्यक्रम और सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योगी सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव मनाने के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है इसके साथ-साथ आई.टी. और सोशल मीडिया की टीम से प्रचार प्रसार करने का आवाहन किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, धीरज सक्सेना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र राजपूत, मनोज मसीह, एमपी सिंह राजपूत, केशव चौहान, धीरज पटेल, अमिता उपाध्याय, सोवरन राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, तेजपाल सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights