बदायूं पुलिस ने 12 टन बजन का 60 मीटर ऊंचा टावर चोरी करने वाला बरेली का युवक पकड़ा
बदायूं। बिसौली कोतवाली पुलिस ने टावर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टावर मालिक को बकाया किराया देने के झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज (शपथपत्र) तैयार कर अपने आप को जी0टी0एल0 कम्पनी का सर्किल इन्चार्ज बताकर टावर उखड़वाकर ले गया था। आरोपी नीरज सिंह निवासी ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया । थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में जी0टी0एल0 कम्पनी का 60 मीटर ऊँचा व 10 से 12 टन वजन का टावर मय 20 के0वी0 का जनरेटर लगा था जो काफी समय से बन्द था जिसको हटाने व बकाया किराये को लेकर मकान मालिक ने कम्पनी को सूचना दी थी लेकिन कम्पनी की ओर अधिकारिक व्यक्ति नहीं आया बल्कि नीरज नाम का व्यक्ति कम्पनी का अधिकारी बताते हुए ग्राम लक्ष्मीपुर में टावर मकान मालिक के घर पहुँचा तथा उनको बताया कि वह जी0टी0एल कम्पनी की ओर से आया है और उनको टावर का 04 साल का बकाया किराया 02 लाख 19 हजार रुपये देकर टावर को उखाडकर ले गया तथा उनको कम्पनी की ओर फर्जी शपथ पत्र व अन्य दस्तावेज तैयार करके भी दिये गये । इसकी सूचना जब जी0टी0एल कम्पनी को लगी तो कम्पनी की ओर से वादी मुकेश मिश्रा टैक्नीशियन जी टी एल निवासी तृतीय तल मंगल पाण्डे नगर मेरठ की तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार नीरज सिंह की निशादेही पर 112 छोटे बडे एंगल, 19 पत्ती, 06 टी ज्वाइंट, 03 क्लैम्प, 01 एंगल का रिंग, 06 पाईप छोटे बडे, 05 पाईप टी जुड़े हुए मय 11400 रुपये टावर के सामान की बिक्री के मय एक शपथ पत्र की छाया प्रति तथा एक मोबाईल फोन बरामद हुए। अभि0 ने पूछताछ में बताया कि साहब मैने अपने गांव में लगे एअर टेल के टाबर पर 1.5 वर्ष तक गार्ड की नौकरी की थी , मुझे टावरों के बारे में जानकारी थी, मै जहां टावर उखडते थे मैं उसके फाउन्डेशन का ठेका लेता था औऱ उसका निकाला गया लोहा बेचता था जिसमें 40- 50 हजार रुपये बचा लेता था, फिर मेरे मन में लालच बढता गया मै गावों मे लगे टावरों को घूमकर देखता था कि कौन सा टावर कब से बंद पडा है, में अब से करीब 01 वर्ष पहले ग्राम लक्ष्मीपुर आया बहां पर लगा GTL कम्पनी का टाबर बंद पडा था मैने टावर के आनर से बात की तो उन्होने बताया कि हमारा टावर वर्ष 2018 से बंद पडा है और कम्पनी किराया भी नही दे रही हमने कम्पनी को प्रार्थना पत्र भी दिये हैं फिर मैं उसके दो महीने बाद गया और मैने कहा कि मैं GTL कम्पनी मे सर्किल के इन्चार्ज के पद पर हूँ आपका बकाया किराया कम्पनी से मिल जायेगा और टावर उखाड कर कहीं और सिफ्ट हो जायेगा अब से करीब 8-9 महीना पहले मैं लक्ष्मीपुर GTL टावर के आनर से मिला और मैने धोखाधडी करते हुए एक शपथ पत्र तहसील बिसौली मे अपना फोटो व आधार कार्ड व आनर दयाराम व मालाराम के फोटो लगा कर फर्जी शपथ पत्र तैयार कराया ।













































































