एसएसपी कैम्प कार्यालय व आवास पर नवनिर्मित गेट एवं नवनीकृत टेलीफोन कक्ष व डाक कक्ष का लोकार्पण किया

WhatsApp Image 2025-03-24 at 16.48.45
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा एस.एस.पी. कैम्प कार्यालय/आवास पर नवीन गेट का निर्माण कराया गया है। साथ ही टेलीफोन कक्ष व डाक कार्यालय का भी जिर्णोद्वार कराया गया है। कैम्प कार्यालय/आवास में नवनिर्मित गेट एवं टेलीफोन कक्ष/डाक कार्यालय का लोकार्पण विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह के करकमलों द्वारा, विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता एवं विधायक बिल्सी हरीश शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता एवं विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, को जनपद में पुलिसकर्मियों की सुख- सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उच्च कोटि के नव निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जनपद के गणमान्य व्यक्ति, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक देहात के0के0 सरोज,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन शक्ति सिंह, तथा प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights