बरेली । वेलफेयर एसोसिएशन का फर्जी डायरेक्टर बनकर लोगों के महत्वपूर्ण प्रपत्र बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क सोशल वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यालय बनाकर लोगों के फर्जी आईडी व महत्वपूर्ण प्रपत्र बनाने वाले इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आशुतोष सिटी में रहने वाले उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र की बमन पुरी निवासी विजय मैसी पुत्र स्वर्गीय ननकू लाल को पुलिस ने सोमवार को पटेल नगर स्थित कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया पुलिस और एसओजी की टीम में जब कार्यालय पर छापा मारा तो विजय मैसी अपने कार्यालय में एक अधिकारी की तरह बैठा हुआ था पूछताछ करने पर बताया वह पहले पहले एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था और केवल 12वी पास है उसके पास कोई भी डिग्री नहीं है उसने बताया कि वह कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क सोशल वेलफेयर सोसाइटी बना कर लोगों के आईडी व अन्य प्रपत्र तैयार करके पैसे वसूलता है पुलिस ने मौके से पुलिस विभाग के 25 आई कार्ड व अन्य विभाग को कार्ड, दो लिफाफो में चार आई कार्ड व दो पेन ड्राइव डिजिटल हस्ताक्षर और भारत सरकार को संबोधित एक पत्र दो पेन ड्राइव,तीन लिफाफे जिसमें बरेली पर रुद्रपुर के जिला अधिकारियों को संबोधित किया गया था इसके अलावा दो नमूना मुहरे भी बरामद की गई गिरफ्तार किए गए विजय मैसी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेजा।