डायट में दो दिवसीय कला क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का भव्य समापन, संगीत की गूंज रही
बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय कला क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमो के साथ समापन हुआ। इसमें जनपद के परिषद प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक अध्यापक माध्यमिक तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मैं कार्यरत अध्यापिकाएं एवं डाइट संकाय के सदस्यों द्वारा संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें शास्त्री गायन शास्त्री वाद्य यंत्र पपेट्री एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताएं का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यापकों ने अपनी अपनी विधाओं में जिसमें तबला वादन बांसुरी वादन वीर रस की काव्य पाठ विभिन्न पोपट्री प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियां व विधाओं का प्रदर्शन किया।
जिसमें शास्त्रीय नृत्य में अलका सागर, नीरज तबला वादन में शुभम वशिष्ठ काव्यपाठ में सरिता चौहान ,राजेश कुमार ,नरेंद्र कुमार को परिषद अध्यापकों की ओर से रुद्राक्ष उपाध्याय अभिषेक अनंत आदि अध्यापकों ने प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की सम्मुख दीप प्रज्ववल के साथ पुष्प अर्पित करते हुए प्राचार्य डाइट गणेश कुमार चौधरी, राकेश कुमार व जनपद के सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ अमित शर्मा वह आगंतुक आमंत्रित अतिथि जिन्होंने कार्यक्रम का मूल्यांकन किया जिसमें डॉक्टर मदन मोहन लाल प्रख्यात संगीतज्ञ व डॉक्टर निषा पाठक असिस्टेंट प्रोफेसर शिवनारायण दास मेमोरियल पीजी कॉलेज द्वारा समस्त प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया तथा सभी को प्रोत्साहन किया गया
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमित शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को समान रूप से अपनी प्रतिभागिता प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। सेवारत प्रभारी डॉक्टर अमित शर्मा द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का कार्यक्रम जनपद में पहली बार आयोजित हुआ है। जिसमें शिक्षक गैर एकेडमिक का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कार्यक्रम में डाइट प्रवक्ता दिलीप कुमार मंजरी सिंह डॉक्टर रजनी सिंह गीता द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया तथा निर्णायक मंडल के सहयोग हेतु निरंतर उपस्थित रहे अंत में सभी के धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।













































































