मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने 25 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियों का जायजा लिया

March 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बदायूं क्लब में अधिकारियों के साथ 25 मार्च से 27 मार्च तक प्रदेश सरकार के 8 वर्ष व केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय तीन दिवसीय मेले की तैयारियो का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर मेले का भव्य आयोजन करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बनाए जा रहे मंच, एलईडी स्थापना, मीडिया गैलरी, प्रेस वार्ता स्थल, फूड कोर्ट , विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाली प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, आगंतुकों व आमजन के बैठने की व्यवस्था, कलाकारों के लिए स्टेज व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर एक-एक कर निरीक्षण किया व अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में जनसभा व कार्यक्रम होगा साथ ही जनपदीय कार्यक्रम व विधानसभा वार कार्यक्रम में योजनाओं का शिलान्यास व लोंकार्पण भी कराया जाएगा इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, लैपटॉप आदि भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ,अपर जिलाधिकारी वित्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights