बरेली । थाना प्रेम नगर क्षेत्र के मोहल्ला चाहबाई की रहने बाली महिला घर के स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली परिवार बालो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक के बेटे निशांत ने बताया सोमवार की सुबह 60 महिला इंद्रा जौहरी पत्नी सुधीर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया कि इंद्रा जौहरी पोस्टऑफिस में एजेंट थी सोमवार की सुबह घर में स्टोर के अंदर बेहोश पड़ी हुई थी परिजन उनको बेहोशी हालत में तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया कुछ देर बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।