राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया होली मिलन का आयोजन
बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन कांति कपूर कन्या सरस्वती विद्या मंदिर में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया। पारुल चंद्रा द्वारा बड़े ही मनमोहक गीत से सभी शिक्षकों का स्वागत किया गया। शालिनी सक्सेना, राजबाला धैर्य, हेमपाल पटेल ,खेमलता , गौरी द्विवेदी, निवेदिता शर्मा द्वारा मनमोहक परंपरागत होली गीत से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई । सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के वर्ष 2024- 25 की सदस्यता अभियान को सफल बनाने वाले सभी ब्लॉक अध्यक्षों/ संयोजकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया गया , तथा इस शुभ अवसर पर शेष ब्लॉकों की जल्द गठन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन संरक्षक होते लाल दीक्षित , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद दीक्षित, ऊषा शर्मा, निमित पाठक ,ब्लाक रामनगर अध्यक्ष सत्यार्थ पाराशरी , आलमपुर जाफराबाद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, महामंत्री आलोक शंखधर, ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां सत्यपाल सिंह, हरविंद्र कुमार, ब्लॉक शेरगढ़ संयोजक दीपक कुमार, सह संयोजक विपिन मिश्रा, ब्लॉक बहेड़ी संयोजक हरिओम गंगवार, सहसंयोजक मनोज कुमार , ब्लॉक भुता संयोजक अवनीश गंगवार, सहसंयोजक संजीव शंखधर, सुनील कुमार, संजीव सक्सेना , चंद्रप्रभा, झंकार सिंह, जय गोपाल शर्मा, वंदना पाण्डेय, दीपक कुमार सक्सेना, विजय, अंजू अग्रवाल दीपमाला पाण्डेय, नीतीश पांडे, मीनाक्षी, अर्चना शर्मा, बरखा, इंद्र जौहरी, तरनजीत कौर, राघवेंद्र ,अरुण कुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, दीपक सक्सेना, विंदेश, रवि तोमर, मोहित गंगवार, विनय शर्मा, संतोष गंगवार, गुलाब राय, दयाशंकर मिश्र,अमित खंडेलवाल, विजय सिंह आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया।













































































