मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पाल छात्रावास में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण और होली मिलन समारोह

March 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पाल छात्रावास शास्त्री नगर में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण एवं होली मिलन समारोह मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाल सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी एवं शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल, प्रांत अध्यक्ष, भारत तिब्बत सहयोग मंच ब्रज प्रांत के द्वारा संपन्न हुआ। समारोह में हाई स्कूल-इंटरमीडिएट के 23 मेधावी छात्रों को उपस्थित मुख्य , विशिष्ट अतिथियों ने फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्षेत्र विशेष में गोल्ड मेडल, प्रथम स्थान लाने वाले तीन बच्चों तथा 75 वर्ष से ऊपर के चार वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सरनाम सिंह पाल को पास्को न्यायालय में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाल ने कहा यह पूरा वर्ष माता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष के रूप में समर्पित है। हम सब का दायित्व है जन-जन तक माता अहिल्याबाई का जीवन चरित्र पहुंचाये। कुछ लोग दूसरों के लिए जीते हैं और अमर हो जाते हैं ऐसी देवी अहिल्या बाई ने पूरा जीवन राष्ट्र को अर्पित किया। यह हम सबके लिए गौरव की बात है, हम सब मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शो, कर्मठता, धर्मपरायणता का भाव लेकर समाजिक हित का कार्य करें, राष्ट्र का निर्माण करें तब ही मां के सपनों को साकार कर पायेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम में भारत तिब्बत सहयोग मंच के ब्रज प्रान्त अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने कहा होली मिलन के शुभ अवसर पर जुड़ने और जोड़ने का कार्य करें, टांग खींचने से बचें, हाथ पकड़ कर ऊपर उठाने का कार्य करें, जिससे समाज का नाम ऊंचा हो, लोगों को पता चलें कि हम मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के वंशज हैं, जिन्होंने अपनी इच्छा शक्ति से भारतवर्ष में जीर्ण शीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। वर्तमान समय में हम सब लोगों की मौलिक जिम्मेदारी है कम से कम कचरा फैलाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, जिससे आने वाली पीढ़ी सुनहरा भविष्य दें सकें। कार्यक्रम के संयोजक शिवनाथ पाल जी का जिक्र करते हुए आभार प्रकट किया कि 78 उम्र में उनका जोश युवाओं को भी पीछे छोड़ देता है हमारे प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी शिवनाथ पाल एवं चंद्रभान शास्त्री ने किया। समिति के आय-व्यय का विवरण मंत्री रमेश चंद्र बघेल ने पेश किया। समारोह की अध्यक्षता अशोक पाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ एस एल पाल, डॉ महेंद्र सिंह पाल, डॉ ए पी सिंह, इंन्जी महेंद्र कुमार पाल (अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी), इंन्जी कौशल किशोर बघेल (अधिशासी अभियंता जल निगम), इंन्जी राकेश पाल (सहायक अभियंता सिंचाई विभाग) सुरेश कुमार पाल (पीसीएस) धीरज सिंह बघेल आईआरएस , इंन्जी आरएसएस पाल (उपाध्यक्ष, भाजपा ब्रज क्षेत्र , डॉ संगीता पाल प्राचार्य जीजीआईसी सुनीता पाल, प्रमोद कुमार पाल, आशीष पाल (बीडीओ) राकेश पाल, कैप्टन झाझन लाल पाल, कैप्टन राजाराम पाल, मोहित पाल, जेपीएस पाल, इंदु पाल, नारायण सिंह पाल, शेखर सिंह पाल, मुकेश पाल, दुर्गा प्रसाद पाल, करन सिंह पाल एवं भारी संख्या में पाल समाज के लोग भाग लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights