बरेली । वोटर पार्टी इंटरनेशनल ने गोयल कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने और देश के सभी मतदाताओं को 11,900 रुपये प्रतिमाह वोटर पेंशन देने की मांग की है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन के नारे लगाए। साथ ही, उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। भानु प्रताप ने बताया कि वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने पिछले कई वर्षों से सरकार को लगभग हर महीने ज्ञापन भेजकर यह मांग उठाई है कि 12 दिसंबर 2011 को संसद की गोयल कमेटी द्वारा की गई सिफारिशों को लागू किया जाए। इसके अलावा, मतदाताओं की अन्य लोकतांत्रिक मांगों को भी सरकार के सामने रखा गया है। हालांकि, प्रदेश और केंद्र सरकारों ने इन मांगों को नजरअंदाज किया है। प्रदर्शन में देवदत्त गंगवार, जोगराज मौर्य, शीतल, धारा गंगवार, ढकन लाल, मंशाराम यादव, राम निवास यादव, मदन यादव, सोमपाल गंगवार, महेश सिंह, राजेंद्र पाल, श्याम लाल, अवधेश कुमार, अनीता शाक्य, बाबूराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।