प्रजापति एकता मंच के होली मिलन समारोह में मांगी राजनीति के हिस्सेदारी

WhatsApp Image 2025-03-24 at 16.02.30
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रजापति एकता मंच बरेली द्वारा बरेली बार एसोसियेशन सभागार में आयोजित प्रजापति होली मिलन सम्मेलन जागन लाल प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बहोरन लाल मौर्य, सदस्य विधान परिषद ने महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति, केन्द्रीय दर्जा राज्य मंत्री, भारत सरकार के अतिरिक्त सांसद छत्रपाल गंगवार बरेली, धर्मेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद, डा डी सी वर्मा विधायक मीरगंज, डॉक्टर अरूण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रतिनिधि एडवोकेट अनिल सक्सेना, जिला पंचायत बरेली अध्यक्ष रश्मि पटेल, कमल प्रजापति पूर्व भाजपा प्रत्याशी, कुन्दरकी विधानसभा, मुरादाबाद के अलावा शाहजहाँपुर, पीलीभीत, बदायूँ, हरदोई, कन्नौज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

खचाखच भरे सभागार में उपस्थित प्रजापति समाज के लोगों ने बरेली निवासी प्रजापति समाज से भाजपा के वरिष्ठ नेता व संघ कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरन लाल प्रजापति, एडवोकेट, संरक्षक अधिकवक्ता परिषद के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विधान परिषद, राज्य सभा, निगम , आयोग, बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की मांग की । कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के माननीयों को उप्र अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा को सम्बोधित मांग पत्र को सौंपकर की। मुख्य अतिथि डा लोकेश प्रजापति ने कहा देश की आजादी के बाद से आज तक बरेली मण्डल में प्रजापति समाज को भाजपा द्वारा शासन सत्ता एवं पार्टी में कोई भागीदारी न देकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अन्य सभी नेता गणों ने पूरन लाल प्रजापति एडवोकेट को भाजपा पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष तक मांग पत्र पहुंचा कर पार्टी द्वारा भागीदारी देकर राजनैतिक न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कार्यक्रम में फूलों की वर्षा कर आत्मीयता से होली खेली तथा अपने कर कमलों से बरेली जनपद के ग्राम प्रधानों व बीडीसी मेम्बरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश प्रजापति, इं० भरत लाल प्रजापति, दुलार सिंह प्रजापति, डा हीरा लाल प्रजापति, ठाकुर दास प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, जोगराज प्रजापति, राजेन्द्र कुमार प्रजापति, सोनू कुमार प्रजापति, रीतराम आचार्य, रतन लाल ठेकेदार, हर स्वरूप प्रजापति एवं राम भरोसे लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश प्रजापति ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights