मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह

March 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा, जनपद बरेली द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सरदार पटेल स्मारक, कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास ब्रह्मपुरा में किया गया। इस आयोजन में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, राजनीतिक, सामाजिक एवं सहकारी संगठनों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में सभा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, महामंत्री, व्यवस्थापक आर.सी. लाल, महामंत्री मूलचंद गंगवार, आडीटर एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार तथा सदस्य अरविंद पटेल, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, राजेश गंगवार, उग्रसेन गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इसके अलावा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक नवाबगंज छोटे लाल गंगवार, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक भोजीपुरा नरेन्द्र पाल सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख भोजीपुरा योगेश पटेल, पूर्व रोटरी गवर्नर पी.पी. सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिथरी चैनपुर देवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक श्रुति गंगवार, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक वीरेंद्र गंगवार (वीरू), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय महासभा सी.एल. गंगवार, राष्ट्रीय बौद्धिक विचार मंच महामंत्री जे.एस. गंगवार, भाजपा युवा नेता नवाबगंज विशाल गंगवार, भाजपा नेता रत्नेश गंगवार, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, भाजपा नेता भुवनेश गंगवार, जेएलडी नेता ऋषि पाल गंगवार, पूर्व ज़िलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी, पार्षद बब्लू पटेल, पार्षद विवेक पटेल सहित समाज के अन्य सम्मानित लोग भी समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता व प्रगति पर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, सहयोग और संगठन की भूमिका पर बल दिया और इस तरह के आयोजनों को और व्यापक रूप से करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights