शहीद ए आजम भगत सिंह को स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-03-23 at 17.18.10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने रविवार को उपजा प्रेस क्लब में एक गोष्ठी आयोजित कर भगत सिंह के विचारों पर गहन चर्चा की कार्यक्रम की शुरूआत जोशीले तरानों से की गई,गोष्ठी की अध्यक्षता मुकेश सक्सेना ने की महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा
यह समय है युवाओं के संगठित संघर्ष का है यह समय है भगत सिंह के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का है।
उप महामंत्री गीता शांत ने अपनी विशेष शैली में भगत सिंह के विचारों को सही रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत महसूस की उन्होंने कहा आज के दौर में जब पूंजीवाद और सांप्रदायिकता अपने चरम पर हैं, भगत सिंह के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं. उपाध्यक्ष ध्यान चन्द्र मौर्य ने युवाओं का आवाहन किया कि भगत सिंह के अरमानों का देश चाहिए तो उनके विचारों को अपनाना ही होगा आज जब हम भगत सिंह की शहादत को याद कर रहे हैं, हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम उनके विचारों को केवल किताबों में कैद नहीं रहने देंगे हमें उन्हें अपने जीवन में उतारना होगा,हमें उनके सपनों के समाजवाद को
को वास्तविकता में बदलना होगा, जिसमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार सभी को मिले। कार्यक्रम का कुशल संचालन ललित चौधरी ने किया उन्होंने भगत सिंह की विचार धारा और उसके इतिहास को भी प्रस्तुत किया
गोष्ठी में , ट्रेड यूनियंस लीडर्स अंचल अहरी अरविंद डॉ मुनीश गंगवार नवनीत शर्मा,हरि शंकर,जीतेंद्र मिश्रा ,चरण सिंह यादव,अवतार सिंह,अरुण कुमार,कैलाश, सर्वेश मौर्य सलीम अहमद दिशा , निशाआदि ने विचार रखे,बाद में भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights