साहू राठौर समाज ने किया होली मिलन समारोह
बरेली। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री पीपी माथुर (साहू) , प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद नारायण साहू के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह का कार्यकम एक बारात घर में बड़ी धूम – धाम से किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राज्यसभा एवं संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारयण साहू उपस्थित रहे समाज के वक्तागणों समाजिक एकता स्थापित करने पर जोर दिया तथा समाज के वक्ताओं के द्वारा आकोश व्यक्त किया गया बडी संख्या में पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा को वोट देने के बाद भी भाजपा मोदी जी के साहू, तेली सामाज को किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं दी गयी है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कोई जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया है ना ही किसी निगम बोर्ड आदी में तेली समाज का प्रतिनिधत्व अथवा अध्यक्ष नहीं है उत्तर प्रदेश विधान परिषद व राज्य सभा में भी किसी तेली का प्रतिनिधी नहीं है सबका साथ सबका विकास जैसा नारा झूठा साबित हो रहा है वक्ताओं के अनुसार 60 प्रतिशत वोट समाजवादी गठबंधन की ओर चला गया है उत्तर प्रदेश की तेली बाहुल्य लोकसभा हार गई आंवला लोकसभा में भी तेली समाज ने जबरदस्त नुकसान किया है यदि तेली समाज को उसकी संख्या के अनुपात में भागीदारी नहीं मिलती है तो विधान सभा 2027 में तेली समाज का बचा हुआ वोट भी अन्य दलों की ओर चला जायेगा सामाजिक वक्ताओं में भागीदारी को लेकर बहुत आकोश है कार्यक्रम में लोकसभा सांसद छत्रपाल गंगवार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अरूण सक्सेना जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा फरीदपुर विधायक श्याम बिहारीलाल एवं संगठन की तरफ से पूरे जनपद के तेली समाज साहू राठौर, मोदी समाज के लोग एकत्र व उपस्थित रहे। नवगठित संगठन के पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र भी वितरित किये गए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आनन्द साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री डा पी पी माथुर जिला अध्यक्ष चिंतामणी राठौर, सेवाराम राठौर, प्रेम शंकर राठौर, विनोद साहू मुन्ना लाल राठौर, व लक्ष्मी नाराणय राठौर कुवंर सेन साहू एवं संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।













































































