बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने आज विधानसभा क्षेत्र बिसौली के अन्तर्गत ग्राम भरतपुर में पी0डी0ए0 पंचायत कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके तत्पश्चात् संसदीय क्षेत्र बदायूँ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुएl PDA पंचायत को सम्बोधित करते हुए माo सांसद जी ने कहा की मैं सांसद होने के बाद आज पहली बार आप लोगों के बीच में आया हूँ तो सबसे पहले आप सबका तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं की 2024 की लोकसभा की लड़ाई में प्रत्याशी के रूप में मैं आप लोगों के बीच में आया और प्रत्याशी से बढ़कर अपना और अपना बच्चा अपना भाई अपना बेटा करके आप लोगों ने मुझे स्वीकार कियाऔर हजारों वोट से जीत कर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक अपना नेतृत्व करने का मौका दिया है मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं आप लोगों के जो भी उम्मीद है उन पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा साथ ही आज PDA पंचायत के कार्यक्रम में हम आप यहां पर हैं और यह बताने की जरूरत नहीं है कि PDA की क्या ताकत है वह इसीलिए क्योंकि pda के चुनाव में हम लोग सभी को लेकर के हम लोग निकले थे हर चुनाव में और जब चुनाव में हम लोग गए शुरुआत जब पहले चरण दूसरा चरण तीसरा चरण था तब चुनाव एक कड़ी धूप में था जब बदायूं लोकसभा का वोटिंग हो रही थी तो उस समय भी पूरे प्रदेश में माहौल अलग था जैसे-जैसे pda की चर्चा बढ़ते गई चुनाव अपने छठे सातवें आठवें चरण में पहुंचता गया पूरे प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी की लहर थी जब यह लहर जाकर पूर्वांचल पहुंची तो यह आंधी और तूफान का रूप ले चुकी थी इस कारण लोकसभा के अंदर समाजवादी पार्टी आज देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनी तो इस pda के नारे की वजह से ही कहीं ना कहीं बनी हमने सहयोग लिया है आज की राजनीति को देखते हुए एक बात हमें आपको समझनी होगी कि हमें भाईचारे को और आगे बढ़ाना है एक भाई ही दूसरे भाई की मदद कर सकता है जब यह भावना हम अपने अंदर लाएंगे पिछड़े समाज को हम अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे तभी हम आने वाले अपने समय में अपने बच्चों को रोजगार या क्षेत्र को विकास दे पाएंगे अपने अंदर भावनाओं को जीवित रखना है कोई नई चीज नहीं है हमारे पुरखों ने पूर्वजों ने हमें यही सिखाया है इस देश की पहचान भाई चारे से ही तो थी लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस मोबाइल टीवी न्यूज़ के अखबारों के जरिए हमारे आपके दिमाग में इतना भरम और भय भर दिया गया है कि कि अब हम एक दूसरे से डरने से लगे हैं आज ये माहौल को बना दिया गया है आप देखिए कोई त्यौहार आता है तो ऐसा महल बनाया जाता है कि दंगा फसाद ना हो जाए जबकि कई सालों से होली होते हुए आई है कभी कोई दिक्कत नहीं हुई हिंदू मुसलमान साथ मिलकर होली खेलते हुए आए हैं कभी ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी तो आज ही क्यों मस्जिदों को ढकने का और ऐसा प्रयास किया जाता है कि हिंदू मुसलमान को लड़ाने का माहौल बनाया जाता है तो इसीलिए हम लोगों को इस पर चर्चा करनी होगी हम चर्चा नहीं करेंगे तो हमारे बीच में ये जो इतनी बड़ी समस्या पनप रही है इसको हम खत्म नहीं कर पाएंगे अगर कोई बीमारी खत्म करनी है तो हमारे बड़े हमें यह सीखाते थे तो बीमारी के ऊपर चर्चा हो डॉक्टर से बीमारी के बारे में बात हो इसकी जड़ तक जो जाओ तभी बीमारी खत्म होगी और आज भारतीय जनता पार्टी बीमारी दीमक की तरह देश को अंदर से खोखला करने का प्रयास कर रही है भाई को भाई से लड़ाने का हिंदू को मुसलमान से लड़ाने का प्रयास और अब तो भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं में भी जातियां ढूंढ के उनको भी एक दूसरे लड़ाने का प्रयास कर रही हैl इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन,भूपेंद्र दद्दा, फखरे अहमद शोवी, पान सिंह,सुरेंद्र सागर, राजेंद्र गुरु, बलवीर सिंह, सुनील यादव, जबहार सिंह, शिव प्रताप सिंह, सुरेन्द्र यादव, डॉ जीराज सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहेl
भाजपा ने मीडिया के माध्यम से भरम पैदा कर दिया,लोग एक दूसरे से डरने लगे:सपा सांसद आदित्य यादव

0 views

























































































