एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पीजी से कक्षा 8 तक का परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हुआ
बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में आज परीक्षा परिणाम वितरण समारोह भव्य रूप में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कक्षा पी0 जी0 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों तथा शत-प्रतिशत उपस्थित रहे विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जो बहुत ही सुखद व हर्षदायी रहा मुख्य अतिथि एसपी सिटी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ने चाहे अधिकतम अंक प्राप्त किए हों या न्यूनतम अंक प्राप्त किए हों उसे हमेशा कार्यशील, प्रयत्नशील एवं संघर्षशील रहना चाहिए उसे अपने मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए तथा विद्यार्थियों के स्वर्णिम व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रबन्ध समिति, प्रधानाचार्य एवं अध्यापक व अद्यापिकाओं का अभिवादन किया।

एच पी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा स्वतंत्रता के द्वार खोलने की कुंजी है, विद्यालय प्रबंध निदेशक शिवम पटेल और डॉक्टर सेजल पटेल ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा वृक्ष है जो दिल में उगता है और दिमाग में पलता है। विद्यालय प्रधानाचार्य सन्दीप पाण्डे ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सफलता का मूल मन्त्र बताते हुए कहा कि अनुशासन शिक्षा की आत्मा है अतः अनुशासन प्रिय विद्यार्थी निरन्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहता है, उन्होंने सुनीता विलियम्स के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा जो कि विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला नहीं छोड़ा वैसे विद्यार्थियों को भी हार से प्रेरणा लेते हुए उचित अनुशासन को रखते हुए भविष्य की पटकथा लिखनी चाहिए। उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक किताब एक कलम एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया बदल सकते हैं। इस अवसर पर यादवेंद्र पटेल, गजेन्द्र पटेल, तीर्थेन्द्र पटेल, रजत पटेल एवं समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे और उतीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।













































































