सनातन क्विज कार्यक्रम में विश्व जल दिवस एवं आयुर्वेद महत्व पर भी प्रकाश डाला

WhatsApp Image 2025-03-23 at 13.46.58
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति के होली मिलाप एवं सनातन क्विज प्रतियोगिता पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में विश्व जल दिवस एवं आयुर्वेद महत्व पर भी प्रकाश डाला। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति के जल दिवस पर हुए इस कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत पुराण सार तत्व पुस्तक का वितरण तथा अन्य कार्यक्रम किए गए। के सूरी द्वारा विश्व जल दिवस पर अत्यंत सुंदर उपयोगी वार्ता की तथा प्रपत्र वितरण किया। डॉ वीरेंद्र जैसवार ने आयुर्वेद महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था के महामंत्री एस के कपूर द्वारा कार्यक्रम रूप रेखा संप्रेषण तथा मातृ शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, बी एस सिन्हा द्वारा गणेश वंदना, वी के मिश्रा द्वारा प्रार्थना गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । उसके बाद विभिन्न सदस्यों द्वारा गीत संगीत वाद्य यंत्र वादन कविता गजल भजन का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वी के मिश्रा, मुकेश सक्सेना, दीपक शर्मा, बिपिन मेहरा, दीपक श्रीवास्तव, सर्वेश चंद्र गोयल, सुनील रस्तोगी, के के महेश्वरी, एस के कपूर, राम बाबू अग्रवाल, विश्वानी देव प्रभाकर मिश्रा, आर के खंडेलवाल, संदीप अग्रवाल, विजय सक्सेना, पूनम सक्सेना, सुरेखा मिश्रा, सुशीला धस्माना, राजेश्वरी अत्री, पूनम कपूर, अलका शर्मा राधा अग्रवाल, मधु लता बरतरिया, आदि ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियां दीं। सुनील अग्रवाल द्वारा अत्यंत सुंदर सनातन क्विज प्रतियोगिता कराई गई । सभी क्विज विजेताओं को पुरुस्कार दिए गए। पवन अग्रवाल द्वारा नए सदस्यों का परिचय और स्वागत किया गया। अत्यंत सुंदर सहभागिता एवं योगदान के लिए दीपक शर्मा डॉ डी सी शुक्ला और डॉ तिलक राज कक्कड़ को सम्मानित पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता के 11 विजेता गण को पुरुस्कार मुकेश सक्सेना द्वारा प्रदान किए गए। एस के कपूर द्वारा एक अति रोचक गेम खिलाया गया तथा पुरुस्कार प्रदान किए। शिव कुमार बरतरिया द्वारा नव हिंदी वर्ष पर व्याख्यान दिया। के के महेश्वरी द्वारा राम राम पुस्तकें तथा मंजुल गोयल द्वारा स्वलिखित पुस्तक श्रीमद्भागवत पुराण सार तत्व का वितरण किया। पवन अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और राष्ट्र गान फूलों की होली के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights