बरेली। बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में तीन दिवसीय स्प्रिंट का शुभारंभ महाविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस के डायरेक्टर प्रोफेसर अजीत प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस स्पोर्ट्स फर्स्ट में आज बीसीए के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्र-छात्राओं के मध्य बैडमिंटन और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैl आज बैडमिंटन का टूर्नामेंट बीसीए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं के मध्य हुआ, जिसकी विजेता बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा श्रुति गोयल रही। क्रिकेट मैच बीसीए प्रथम वर्ष की दो टीमों ए और बी के बीच हुआ, जिसमें ए टीम विजेता रही। सोमवार और मंगलवार को बीसीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के बीच होगा। मंगलवार को ही फाइनल मैच के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा । आज के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेल्फ फाइनेंस के डायरेक्टर अजीत प्रताप सिंह, महाविद्यालय की प्रभारी,स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर बीनम सक्सेना, बीसीए की प्रभारी डॉ रोमा सक्सेना, डॉ मनु यादव, डॉक्टर सर्वेंद्र मिश्रा, डॉ योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।