मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस महानिरीक्षक ने बदायूँ की सोशल मीडया सेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

March 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली डॉ राकेश सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर जनपद बदायूँ की सोशल मीडिया सेल टीम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को विगत 03 माह में उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्विटर सेवा (एक्स) के तहत जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, फेसबुक एवं इस्टांग्राम पर पुलिस के सराहनीय कार्यों का प्रचार-प्रसार करने एवं सभी न्यूज चैनल, सोशल साइट्स पर सर्तक दृष्टि रखने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। जनपद बदायूँ की पुलिस मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तथ्यात्मक सूचना उपलब्ध कराई जाती है तथा आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल संबंधित थाना से अभियोग पंजीकृत कराते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। जनपद में होने वाली जघन्य घटनाओं में मीडिया कर्मियों से समन्वय स्थापित कर सही एवं तथ्यात्मक सूचना जनता तक पहुंचाना जिससे घटना के प्रति किसी को कोई भ्रांति ना हो। डिजिटल वॉरियर एवं जनपद स्तर पर क्विक रिस्पांस डिजिटल पुलिस टीम के जरिए भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने में विशेष कार्य किया जा रहा है। जनपदीय पुलिस के सराहनीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचने में भी अहम योगदान दिया है। त्योहारों पर विशेष सतर्कता एवं 24×7 मॉनिटरिंग करते हुए जनपद के थानों से संपर्क स्थापित करते हुए छोटी से छोटी घटना को भी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाना एवं अति शीघ्र पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने में भी बदायूं मीडिया सेल ने अच्छा कार्य किया है। गुमशुदा एवं लापता व्यक्तियों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर बिछड़े हुए बच्चों एवं युवतियों को परिवार वालों से मिलने में भी अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा अज्ञात शव बरामद होने पर व्यापक प्रचार प्रसार कर शव की पहचान करने में भी मीडिया सेल बदायूं ने अच्छा कार्य किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुरस्कृत किये गये अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची निम्नलिखित हैः

आरक्षी ना0पु0 कनक यादव, जनपद बदायूँ।

उ0नि0 ना0पु0 सुमित कुमार शर्मा, जनपद बदायूँ।

कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक सिहं, जनपद बदायूँ।

मुख्य आरक्षी ना0पु0 अरविन्द सिहं, जनपद बदायूँ।

मुख्य महिला आरक्षी ना0पु0 हेमा जमाल, जनपद बदायूँ।

आरक्षी ना0पु0 संदीप कुमार, जनपद बदायूँ।

आरक्षी ना0पु0 अक्षय कुमार, जनपद बदायूँ।

आरक्षी ना0पु0 विनित कुमार, जनपद बदायूँ।

आरक्षी ना0पु0 शिव कुमार, जनपद बदायूँ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights