बदायूं । शहर के गांधी ग्राउंड रोड पर शब्बीर गेट के सामने महिंद्रा स्पेयर पार्ट्स का ऑथराइज्ड शोरूम का उद्घाटन महिंद्रा के अधिकारियों द्वारा किया गया। महिंद्रा के विजनेश डवलपमैंट्स मैनेजर नीरज त्यागी ने फीता काट कर उदघाटन किया। इस मौके पर विपिन अग्रवाल, मुनेंद्र कुमार सिंह, ठाकुर दिनेश कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, नगर विधायक पूर्व राज्य मंत्री की धर्मपत्नी विमलेश कुमारी, अरविंद गुप्ता, भुवनेश महेश्वरी, दीपक सक्सेना, धीरज सक्सेना, विकास माहेश्वरी, संजीव वैश्य आदि लोग उपस्थित रहे। केजी ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर कनिष्क गुप्ता ने कहा जनपद में शोरूम पर महिंद्रा के सभी पार्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।