नगर निगम की मस्जिद फिरदौसिया और सुभाष नगर की साबरी मस्जिद हुआ कुरआन मुकम्मल

WhatsApp Image 2025-03-22 at 17.52.37
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रमज़ान शरीफ़ का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है,मुसलमान मस्जिदों,इबादतगाहों से लेकर घरो तक में अल्लाह पाक की इबादत में मशकुल है,तय वक़्त के मुताबिक मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ में कुरआन मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में नगर निगम स्थित मस्जिद फ़िरदौसिया में क़ुरआन मुकम्मल पर जशन मनाया गया, ज़ेरे सरपरस्ती नईम ख़ान सकलैनी बब्बू ने बताया कि रोडवेज से जो मुसाफिर रोज़ेदार बरेली आते है उनके रोज़ा इफ्तार के लिये मस्जिद में 30 रमज़ान तक इफ्तारी व खाने का दस्तरख्वान गया जाता है,आसपास के व्यापारी भी सामुहिक रोज़ा इफ्तार में शिरकत करते है।इसी कड़ी में इमाम हाफिज सरफराज रिज़वी ने तराबीह की नमाज़ में क़ुरआन सुनाकर मुकम्मल किया।समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने कहा कि मुसाफिर व अन्य रोज़ेदारों के लिये मस्जिद नोमहला शरीफ़ में भी व्यवस्था की जाती है,आज मस्जिद में कुरआन मुकम्मल हुआ यह खुशी और मुबारक दिन है। इस दौरान कारी कलाम उद्दीन बरकाती,हाफिज दिलनवाज खान ज़ेरे सरपरस्ती नईम ख़ान सकलैनी बब्बू, आफाक अहमद,अखलाक क़ातिब जहीर अहमद कमरूद्दीन सैफी अब्दुल समद खान अब्दुल अदनान ताहिर कमाल एडवोकेट अशरफ अली फईम खान शानू आकिब कुरैशी जुनैद कुरैशी शाहनवाज कुरैशी कादिर शेर अली अब्दुल्ला आदि नमाजियों की मौजूदगी में इमाम साहब को तोहफ़ों से नवाजा गया।इसी तरह सुभाष नगर पुरवा बब्बन खां मोहल्ले की साबरी मस्जिद में कुरआन मुकम्मल हुआ।इस मुबारक मौके पर इमाम मौलाना ज़ैनुलआब्दीन,मौलाना नज़ाक़त ने रमज़ान के महीने पर रौशनी डाली,हाफिज अनस ने तराबीह की नमाज़ में कुरआन मुकम्मल किया।तमाम मोहल्ले की जानिब से हाफ़िज़ जी को नज़राने से नवाजा गया।इस मुबारक अवसर पर खुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की खुशहाली तरक़्क़ी के लिये दुआ की।इस मौके सलीम अहमद खां, नसीम अहमद खान, इसराफिल खान राशमी, मुश्ताक़ अहमद,अब्बास बेग,नसीम उल्लाह खां, सैफ अल्लाह खान आदि सहित बड़ी तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे।समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने क़ुरआन मुकम्मल होने पर नमाज़ियों को मुबारकबाद दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights