बदायूं। बी0आई0एम0टी0 कालेज में आज साप्ताहिक गतिविधि के अर्न्तगत इण्टर डिर्पाटमेंन्ट स्टेज शो का आयोजन हुआ। जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने ’’इम्पेक्ट ऑफ सोशल मीडिया’’ नामक नाटक किया जिसे खूब सराहा गया। बी0सी0ए0 चर्तुथ सेमेस्टर के छात्र राहुल ने अपनी ’’विसिल परफारमैन्स’’ द्वारा छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया। गीत की प्रस्तुति बी0सी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अरविन्द द्वारा दी गई, जिस पर सभी ने तालियाँ बजायी। इसी क्रम में ’’महिला सशक्तिकरण’’ पर एक और नाटक बी0सी0ए0 चर्तुथ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा। अगले नाटक ’’विज्ञापन’’ द्वारा बी0बी0ए0 चर्तुथ तथा बी0बी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर की छात्र एवं छात्राओं ने आम जनमानस पर विज्ञापनों के प्रभाव को बखूबी अपने नाटक द्वारा समझाया। इसी क्रम में बी0ए0सी0 (जीव विज्ञान) चर्तुथ तथा षष्ट सेमेस्टर के छात्रो द्वारा ’’अन्धविश्वास’’ नाटक से यह बताया गया कि जीवन मे व्यक्ति का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। अन्त में बी0एस0सी0 (जीव विज्ञान) षष्ट सेमेस्टर की छात्रा सृष्टि राजपूत द्वारा शायरी सुनाई गयी, जिसका सभी ने आनन्द लिया। अन्त में कालेज डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि – ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करते है तथा उन्हे समाज में अपना पक्ष रखने का अधिकार देते है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता मनोज राठौर तथा सूर्यान्श रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर कालेज डीन अरविन्द गुप्ता, चीफ प्राक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त कालेज स्टाफ उपस्थित रहा।