बदायूं से जल संरक्षण की गूंज: “आज नहीं संभले तो कल पानी के लिए तरसेंगे” – आयुष भारद्वाज

WhatsApp Image 2025-03-22 at 17.40.20
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विश्व जल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं के जिला प्रवक्ता एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, बरेली मंडल के मंडलिक मंत्री आयुष भारद्वाज ने जल संरक्षण को लेकर एक गंभीर अपील की। उन्होंने कहा कि “अगर आज हमने जल बचाने की जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि दुनिया में करीब 75 करोड़ लोग स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं, और भारत में भी भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। यदि अभी से जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में हालात भयावह हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दुनिया में करीब 75 करोड़ लोग स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं, और भारत में भी भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। यदि अभी से जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में हालात भयावह हो सकते हैं।

जल संकट पर जताई गहरी चिंता
आयुष भारद्वाज ने बताया कि दुनिया में करीब 75 करोड़ लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है। यह आंकड़ा जल संकट की गंभीरता को दर्शाता है। हम भाग्यशाली हैं कि फिलहाल हमें स्वच्छ जल मिल रहा है, लेकिन भू-जल स्तर के लगातार गिरने से यह सुविधा भविष्य में एक गंभीर चुनौती बन सकती है। उन्होंने रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) में 1992 में हुए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का जिक्र करते हुए बताया कि 1993 से विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, जिसका उद्देश्य स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

हर बूंद है कीमती, जल संरक्षण को बताया राष्ट्रहित का कार्य
आयुष भारद्वाज ने कहा कि हमें जल की प्रत्येक बूंद की कीमत समझनी होगी। “जल ही जीवन है, और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। यदि हम अभी जल संरक्षण के उपाय नहीं अपनाते, तो आने वाली पीढ़ी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति जल बचाने का संकल्प ले और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करे।
SWAPN संस्था के माध्यम से चला रहे हैं जागरूकता अभियान-
आयुष भारद्वाज जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए “SWAPN” (Save Water Awareness for Protecting Nation) नामक सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करना है।
जन-जन तक जल संरक्षण का संदेश उन्होंने कहा, “जल बर्बाद न करें, बल्कि इसे संरक्षित करने के उपाय अपनाएं। छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं, जैसे पानी का अनावश्यक बहाव रोकना, वर्षा जल संचयन को अपनाना और घरों में रिसाव को ठीक कराना।”

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण के इस राष्ट्रहित के कार्य में योगदान देने की अपील की और नारा दिया —“जल बचाओ, जीवन बचाओ!” “हर बूंद अनमोल, जल संरक्षण को बनाएं आदत”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights