बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिंधौली की रहने बाली सत्यवती पुत्री कृष्ण पाल ने जिला अधिकारी से शिकायत की हैं कि गांव के दबंगों ने मारपीट की थाना मीरगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका पिटाई करते हुए वीडियो भी हैं। सत्यवती का कहना हैं कि उसके भाई की परचून की दुकान गांव है। दिनांक 14 मार्च को समय करीब 12 बजे भाई लोचन अपनी परचून की दुकान पर बैठा था तभी प्रताप पुत्र लाल सिंह व राजवीर पुत्र लाल सिंह व महेश पुत्र पूरन लाल व गंगाधर पुत्र मान सिंह व पुष्पेन्द्र पुत्र प्रताप व धर्मेन्द्र पुत्र प्रताप व नन्हे पुत्र नत्थू लाल व गुड्डू पुत्र राजवीर व कुंवरपाल पुत्र गंगाराम जाति कश्यप निवासीगण ग्राम सिंधौली थाना मीरगंज अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आये और लोचन को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब लोचन ने गाली देने को मना किया तो उक्त विपक्षीगण ने उसे पकडकर खींच लिया और जान से मारने की नियत से उसे बुरी तरह लात घूसों से मारने पीटने लगे और ईंट पत्थर बरसाने लगे शोर सुनकर चचेरा भाई राजू और बहन सत्यवती बचाने गई बुरी तरह पिटाई की कपड़े फाड़ दिए किसी ने वीडियो बना ली वो वीडियो क्लिप पीड़िता के मोबाइल में मौजूद है। सत्यवती ने थाना मीरगंज में तहरीर दी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और नही पीड़ितों का मेडिकल कराया , पीड़िता ने जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग की हैं।