उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

WhatsApp Image 2025-03-21 at 17.44.20
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024-25 का कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। कार्यक्रम स्थल व विद्यालय परिसर को विभिन्न पोस्टरों व गुब्बारों से सुन्दर ढंग से सुसज्जित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण बन गया। विद्यार्थी और उनके अभिभावक बड़ी उत्सुकता से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल तथा शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या द्वारा वुके देकर किया गया। परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा के मेधावी और प्रगतिशील विद्यार्थियों की सूची उनके नामों और तस्वीरों के साथ एक आकर्षक पोस्टर पर प्रदर्शित की गई। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने गर्व के साथ अपने नाम और तस्वीरें ढूंढीं। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए, कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें जल प्रदूषण पर एक कविता, हैप्पी ग्रैजुएशन पर सुन्दर गीत, कब्बाली, रैम्प बॉक आदि की प्रस्तुति सराहनीय थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रूप से सरस्वती पूजन से हुआ। श्रीमती उषा खरे और माला गुप्ता ने सरस्वती पूजन कराया। मेधावी विद्यार्थियों को परीक्षाफल और ट्रॉफी का वितरण विद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, शैक्षणिक प्रमुख और संयोजिका उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम की उद्घोषिका जिक्रा सयैद द्वारा किया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल का विकास करना है। विद्यार्थियों को हमेशा सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए। निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने कहा, हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। हम उन्हें न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि नैतिक और सामाजिक रूप से भी विकसित करने का प्रयास करते हैं। शैक्षणिक प्रमुख वाई.के. सिंह ने परीक्षा परिणामों के विश्लेषण पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उनकी कमियों को दूर करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा, परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों को अपनी प्रगति का आकलन करने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights