उनौला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह, मेधावी पुरस्कृत किए
बदायूॅ। आज विकास क्षेत्र जगत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भगवान दास, वासुदेव, एस0एम0सी0 अध्यक्ष किशनपाल एवं समाजसेवी निर्भान सिंह यादव द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिला प्रवक्ता एवं विज्ञान शिक्षक आयुष भारद्वाज द्वारा वर्ष भर में छात्र एवं विद्यालय हित में किए गए कार्य को एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए सराहनीय प्रदर्शन से सभी को अवगत कराया गया। पूर्व प्रधान रमेश चंद्र फौजी ने विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश की सराहना की एवं छात्रों से अनुशासन में रहकर मन लगाकर पढ़ने के लिए अपील की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वासुदेव ने सिविल सेवाओं में जाने हेतु कठिन परिश्रम करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक सत्र 2024 -25 में कुल 6 वर्गों- शिक्षा, खेल, अनुशासन, रचनात्मक गतिविधियां, उपस्थिति एवं लेखन मैं शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 31 छात्र- छात्राओं एवं गत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य, नाटक, भाषण, योगा, सूर्य नमस्कार आदि में शानदार प्रस्तुति देने वाले 30 छात्र-छात्राओं को लंच बॉक्स, वॉटर बोतल, प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 8 की छात्रा खुशबू को हेड गर्ल एवं कक्षा 8 के छात्र लकी को हैड बॉय का पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर निरंतर अनुशासन के साथ शैक्षिक उपलब्धियां अर्जित करने हेतु प्रेरित किया गया। कक्षा 6 में 7 के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने वरिष्ठ कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों रोली चावल से तिलक लगाया एवं उनके लिए विदाई शायरी एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि निर्भान सिंह यादव द्वारा विद्यालय की सुविधाओं एवं छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि से प्रभावित होकर ब्लॉक स्तर पर प्रथम तीन स्थान आने वाले छात्र को 1100 रुपये एवं जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान पर आने वाले छात्र को 2100 रुपये नगद धनराशि भेंट करने की घोषणा भी की। समस्त अतिथियों समेत आयुष भारद्वाज को सफल संचालन के लिए माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन इं0प्र0अ0 एवं पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र ने समस्त छात्रों से मन लगाकर पढ़ने की अपील करते हुए ग्राम प्रधान एवं एसएमसी सदस्य से विद्यालय में छात्रों को नियमित रूप से भेजने की अपील करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष भारद्वाज ने किया इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ, भोजन माताएं, एसएमसी सदस्य, अभिभावक गण एवं ग्रामवासी मौजूद रहें।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में
शैक्षिक उपलब्धियों हेतु
कक्षा 8 से लकी, खुशबू, लता, ममता, कार्तिक, नितिन।
कक्षा 7 से तनवी,, नैंसी, पायल, अंशुल, कृष्णा, कौशल। कक्षा 6 से सोनम, जानवी, रिया ,अंश, किशन राठौर को लंच बॉक्स देकर उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग हेतु रूबी, शिखा, भाग्यवती, मनोज, रोहित, राजा बाबू व शिवम को पुरस्कृत किया गया।
शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु
कक्षा 6 से नेहा, मीनाक्षी, रजत। कक्षा 7 से पवन व अक्षरा। कक्षा 8 से दीक्षा आदेश एवं मुस्कान को पुरस्कृत किया गया।
कक्षा 8 में अध्ययन लता को अटल आवासीय इंटर कॉलेज बरेली में चयन होने पर विशेष सम्मान किया गया।
कक्षा 8 की परीक्षा में बैठने वाले कुल 100 छात्रों- छात्राओं को वॉटर बॉटल उपहार स्वरूप दी गई।













































































