बरेली। सरकार एक तरफ जगह- जगह स्वच्छ भारत का नारा लगाते हुए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ थाना इज्जत नगर के मठ कमल नैनपुर वार्ड 29 के क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में विभिन्न डेरियाँ संचालित हो रही है जिनका सारा गोबर सड़कों पर बह रहा है। इसी के साथ सड़कों पर घरों का गंदा पानी भी बह रहा है। अभी तक सड़कों का निर्माण भी नहीं हुआ जिससे कच्ची सड़कों पर गन्दगी का अम्बार है जनता सहित स्कूल के बच्चे भी नाले पर पड़े स्लैब के सहारे निकल रहे थे पर नाले की सफाई के चलते कई जगह से स्लैब भी हटे हुए हैं। नाला भी गोबर की वजह से ओवर फ्लो चल रहा है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। पार्षद को भी कई बार शिकायत करने के बाद भी हल नहीं हुआ । शिकायत कर्ताओं ने डीएम से डेयरियां कई और शिफ्ट करवाने व क्षेत्र में सफाई करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद शारिक, अब्दुल जब्बार, प्रेमचंद, शिवम, कमल हसन, अमानत शाह, श्रीमती कबीरन, सलीम, रसूल अहमद, यूनुस, इम्तियाज, लल्लन शाह, विशाल, सिकंदर, राम मोहन, रईस अहमद, फूलचंद, रामचंद्र, सगीर अहमद, गीता देवी, मंगल देवी आदि लोग उपस्थित रहे।