बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलो में टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला हरदोई थाना सांडी क्षेत्र के सांडी तिराह निवासी सलीम 27 वर्षीय पुत्र इमाम हुसैन साथ में उसके मामा मोहम्मद रहीश पुत्र दीन मोहम्मद जिला हरदोई थाना देहात कोतवाली मोहल्ला बंजारन पुरवा निवासी दोनों मोटरसाइकिल से छोटी बिहार से किला जा रहे थे रास्ता में इज्जत नगर थाना से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल वाले ने मोटरसाइकिल को मोड दिया तभी दोनों मोटरसाइकिल टकरा गई तीनों घायल हो गए दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अमित पुत्र प्रदीप कुमार रोड नंबर पांच परतापुर थाना इज्जत नगर निवासी मोटरसाइकिल से आईबीआरआई से आर्डर लेकर डेलापीर जा रहा था दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर होने से तीनों घायल हो गए तीनों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।