बरेली। बरेली जंक्शन से ट्रेन द्वारा पीलीभीत जा रहे युवक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला शहाजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र का रहने वाला 21 वर्षीय शिवम पुत्र सरजू सुबह अपने ताऊ बिरजू के घर पीलीभीत जा रहा था। बरेली जंक्शन से ट्रेन द्वारा पीलीभीत जाते समय बरेली सिटी और इज्जत नगर स्टेशन के बीच में शाहिद गेट के पास चलती ट्रेन से धक्का दे दिया शिवम गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर वैभव शुक्ला ने तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया, शिवम की हालत में अब सुधार है।