मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसान खेत में फसल की सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन भी कर सकते

March 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को सिचाई, बुआई, वीज, खाद, कृषि उपकरण सहित लाभ पहुंचाते हुए हर स्तर पर सुविधा दे रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों को परम्परागत ढंग से सिचाई के लिए श्खेत तालाब योजनाश् लागू की है। यह योजना प्रदेश के सभी किसानों के लिए है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान जो अपने खेतों के आसपास, बीच में तालाब बनायेगें, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य यह कि बरसात का पानी जमा करा कर किसानों की खेती में सिंचाई की मात्रा को बढ़ावा देना है इससे किसानों को दोनों तरफ से लाभ प्राप्त होगा। किसान खेत में फसल की सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन भी कर सकते हैं। सरकार की खेत तालाब योजना से भूगर्भ जल में बढ़ोत्तरी भी हो रही है और किसानों की फसल में अच्छा उत्पादन भी हो रहा है उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना किसानों के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक किसान जो अपने खेत के सामने या बीच में, जहँा बारिश का पानी ज्यादा इकट्टा होता है अगर वहाँ किसान तालाब बनाते हैं, तो किसानों को इस योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस तालाब का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि बरसात के मौसम में दो चार दिन तक लगातार बारिश के समय जो बरसाती पानी फसलों को बर्बाद कर देता है, उसे तालाब बना कर इकट्ठा कराया जाए, इससे किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी और इकट्ठे पानी से किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए मोटर सुविधाएं जो बिजली से चलती हो और वहां लाइट की सुविधा न पहुंच पा रही हो उस स्थिति में किसानों की खेती की सिंचाई के लिए पानी की सुविधा देने के लिए तालाब बनवाये जायें। ताकि किसानों को खेती ने सिंचाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े। तालाबों में किसान बरसात एवं अन्य स्थानों से आने वाले पानी को एकत्र कर सकेंगे और अपनी फसलों को ठीक से सिंचित कर सकेंगे।
खेत तालाब योजनान्तर्गत खेत में प्लास्टिक लाइनिंग पौंड साइज 20×20×3 मीटर (फैब्रिक एरिया 635 वर्ग मीटर), प्लास्टिक लाइनिंग पौंड साइज 32×32×3 मीटर (फैब्रिक एरिया 1426 वर्ग मीटर), प्लास्टिक लाइनिंग पौंड-साइज 45×45×3 मीटर (फैब्रिक एरिया 2642 वर्ग मीटर) आकार के तालाब खुदवाने का प्राविधान है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना में अनुदान राशि राज्य के सभी श्रेणी के कृषकों को लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि रूपये 52,500 कच्चे फार्म तालाब पर और 75,000 रूपये की राशि प्लास्टिक लाइनिंग कार्य के साथ 300 MICRON BIS के लिए देय है। बुंदेलखण्ड का सूखे से बचाने में खेत तालाब योजना से बहुत मदद मिली है। राज्य के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान कराया गया है। राज्य में पिछले आंकडों के हिसाब से बुंदेलखण्ड को चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर में हजारों किसानों के खेत मेें तालाब बनाए गए हैं। जिसमें किसान वर्षा का पानी एकत्रित कर अपनी फसल की सिंचाई करते हुए उत्पादन में बढोŸारी कर रहे हैं। इच्छुक लाभार्थी किसान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई, इस योजना में लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें योजना की ऑफिशियल वेबसाइट upagripardarshi.gov.in पर जाकर आवेदन करना होता है। खेत तालाब योजना के शुरू होने से वे सभी किसान जो पहले पानी की समस्या को लेकर और तालाब बनाने के लिए असमर्थ थे अब वह आसानी से योजना का लाभ उठा कर अपने खेतों में तालाब का निर्माण कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि लाने में भी सहायक हो रहा हैं। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का लाभ प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक तथा लघु सीमान्त किसानों को भी मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना का लाभ परिवार में केवल एक ही किसान उठा सकता है। योजना में आवेदन वही किसान करेंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इस योजना के अतंर्गत किसानों के पास बैंक खाता होना आवश्यक है। बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक भी होना चाहिए। वर्तमान सरकार ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में सिंचन क्षमता बढ़ाने के लिए खेत तालाब योजना का विस्तार करते हुए प्रदेश के अतिदोहित एवं दोहित जिलों में खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल मेें नवम्बर 2024 तक 31180 से अधिक खेत तालाबों का निर्माण किया गया है, जिससे किसान अपनी हजारों एकड़ फसल की सिंचाई मत्स्य पालन करते हुए, खाद्यान्न उत्पादन कर आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्येय है कि प्रदेश के किसान खेत तालाब योजना का लाभ उठाते हुए अपना विकास करें। प्रदेश सरकार ने आगामी वर्षों में एक लाख खेत तालाब बनवाने का लक्ष्य रखा है, जिसको साकार करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी लगातार किसानों से सम्पर्क करते हुए तालाब बनवा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights