सभासद प्रदीप गुप्ता को कर्मचारी ने दी जान से मारने की धमकी

WhatsApp Image 2025-03-21 at 12.01.20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र नगर पंचायत सभासद प्रदीप गुप्ता के साथ संविदा सफाई कर्मचारी अंकित द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर सभासद ने थाने में लिखित शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग करी। जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 11 नई बस्ती निवासी भाजपा नेता सभासद प्रदीप गुप्ता एवं नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि को संविदा सफाई कर्मचारी (सपा नेता) अंकित ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार सभासद प्रदीप गुप्ता ने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम से मिलने गए तो उसी समय सफाई कर्मचारी अंकित आ धमका और सभासद प्रदीप गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने सफाई कर्मचारी अंकित को समझने की कोशिश की तो वह नगर पंचायत के अंदर ही धरना प्रदर्शन की धमकी देकर बैठ गया। और वह हिमाचल प्रदीप गुप्ता को एसटी /एससी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगा। चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि अंकित संविदा सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है हैं और अपने आप को जबरदस्ती सफाई नायक बनकर कर्मचारियों को धमकी देकर हड़काता है। और जिस कर्मचारी की ड्यूटी जिस वार्ड में लगी है वह वहां उसे काम नहीं करने देता। जबकि सफाई कर्मचारी अंकित की ड्यूटी भिटौरा के वार्ड नंबर 5 में श्मशान भूमि पर लगी है वहां पर है काम करने नहीं जाता। चेयरमैन इमराना बेगम से कई सभासदों ने सफाई कर्मचारी अंकित की शिकायत की तो उनसे भी लड़ने को उतारू हो जाता है। सभासद प्रदीप गुप्ता के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की सूचना पर वार्ड के सभी सभासद नगर पंचायत पर पहुंचे। और थाने में जाकर संविदा सफाई कर्मचारी के अंकित के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सभासद अबोध सिंह, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन अंसारी, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, प्रेम कुमार कोरी, कृपाल सिंह, सतीश चंद्र महेश्वरी, वसीर अहमद, वसीम अहमद, सभासद पति मौलाना मोहम्मद अहसन अंसारी, समीर अंसारी, नसरीन, सबीना बी, आदि सभासद एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights