बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर रात्रि में मोटर साइकिल से शहर क्षेत्र में घूमकर मोबाइल की छिनैती करने वाले शातिर 2 अभियुक्त सागर पुत्र शंकरलाल निवासी कालीबाड़ी थाना बारादरी, अंकित पुत्र स्वर्गीय हरनामदास निवासी कालीबाड़ी थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया 1 मोबाइल के साथ साथ अन्य स्थानो से लूटे गये 3 मोबाइल व लूट, छिनैती में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जो चोरी की है बरामद हुई। बरामद तीन मोबाइल की चोरी के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही पूछताछ में जानकारी हुई की दोनो कुछ नही करते है एवं शाम के समय सुनसान स्थानो पर मोबाइल लेकर बात कर रहे या टहल रहे व्यक्तियो पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग जाते है, ऐसा करते समय सबसे पहले उस स्थान का दोनो लोग जाकर रैकी करते है तथा यह देख लेते है कि कोई सीसीटीवी कैमरा न लगा हो या पुलिस की मोबाइल टीम न हो तब यह कार्य करते है। पूर्व में भी इनके द्वारा थाना सुभाषनगर में कई घटनाए की गयी थी, जिसमें वर्ष 2024 में अभियुक्त सागर थाना सुभाषनगर से मोबाइल लूट में जेल भी गया था अब इनका कार्य क्षेत्र कोतवाली , प्रेमनगर व बारादरी व इज्जतनगर था। बरामद फोन को बेचने के लिए पीलीभीत जाने वाले थे कि पकडे गये ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रनि धनन्जय कुमार पाण्डेय , उनि सौरभ तोमर, उनि नरेश बाबू , कांस्टेबल सतपाल सिंह , हरेन्द्र सिंह मौजूद थे।